[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business 16 अप्रैल का फ्यूल अपडेट, जानें अपने शहर का क्या हैं पेट्रोल-डीजल रेट

16 अप्रैल का फ्यूल अपडेट, जानें अपने शहर का क्या हैं पेट्रोल-डीजल रेट

0
16 अप्रैल का फ्यूल अपडेट, जानें अपने शहर का क्या हैं पेट्रोल-डीजल रेट
एक कार में पेट्रोल भरते हुए हाथ की तस्वीर (Photo: Freepik)

Petrol Diesel Price Today 16 April 2026: आज सुबह भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं. इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों के उतार-चढ़ाव के बीच आज देश के बड़े शहरों में फ्यूल के रेट्स में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है. कहीं मामूली राहत मिली है, तो कहीं कीमतों में थोड़ा बढ़त हुई है. 

क्या आज पेट्रोल सस्ता हुआ?

मुंबई के लोगों के लिए आज राहत भरी खबर है, यहां पेट्रोल की कीमत 103.50 रुपये प्रति लीटर है, जिसमें कल के मुकाबले 4 पैसे की गिरावट आई है. वहीं, राजधानी दिल्ली और कोलकाता में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. बेंगलुरु और चेन्नई जैसे शहरों में आज पेट्रोल के दामों  में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बिहार के गया और पटना में आज पेट्रोल थोड़ा सस्ता हुए है, जिससे स्थानीय वाहन चालकों को राहत मिली है. 

पेट्रोल रेट टेबल 16 अप्रैल 2026:

शहरकीमत (₹/लीटर)बदलाव
नई दिल्ली₹94.770.00
मुंबई₹103.50-0.04
कोलकाता₹105.410.00
चेन्नई₹100.90+0.06
बेंगलुरु₹102.99+0.03
नोएडा₹94.900.00
गुरुग्राम₹95.48-0.03
पटना₹105.23-0.11
भागलपुर₹106.02+0.18
गया₹106.28-0.33
मुजफ्फरपुर₹105.78-0.23
रांची₹98.09+0.23
धनबाद₹97.89-0.28
जमशेदपुर₹97.80-0.84
देवघर₹97.640.00
भोपाल₹106.41-0.22
सोर्स: गुडरिटर्न्स

डीजल की कीमतों का क्या है हाल?

डीजल की बात करें तो आज मुंबई, दिल्ली और कोलकाता में कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. मुंबई में डीजल 90.03 रुपये पर स्थिर है. हालांकि, चेन्नई और बेंगलुरु में डीजल के दामों में 7 से 9 पैसे की बढ़त देखी गई है. झारखंड के जमशेदपुर में डीजल की कीमतों में 83 पैसे की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जो वहां के वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर है. 

डीजल रेट टेबल 16 अप्रैल 2026:

शहरकीमत (₹/लीटर)बदलाव
नई दिल्ली₹87.670.00
मुंबई₹90.030.00
कोलकाता₹92.020.00
चेन्नई₹92.48+0.09
बेंगलुरु₹91.06+0.07
नोएडा₹88.010.00
गुरुग्राम₹87.94-0.04
पटना₹91.49-0.11
भागलपुर₹92.21+0.17
गया₹92.48-0.30
मुजफ्फरपुर₹91.98-0.22
रांची₹92.86+0.24
धनबाद₹92.65-0.28
जमशेदपुर₹92.55-0.83
देवघर₹92.340.00
भोपाल₹91.80-0.19
सोर्स: गुडरिटर्न्स

कीमतें क्यों बदलती रहती हैं?

फ्यूल की दरें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं. सबसे पहले कच्चे तेल (Crude Oil) की अंतरराष्ट्रीय कीमत और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति है. इसके अलावा, केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स (VAT और Excise Duty), रिफाइनिंग की लागत और बाजार में मांग-आपूर्ति का संतुलन भी अंतिम कीमत तय करने में बड़ी भूमिका निभाते हैं. 

कैसे करें अपने शहर की कीमतें SMS से चेक?

अगर आप घर बैठे अपने मोबाइल से फ्यूल की ताजा कीमतें जानना चाहते हैं, तो यह प्रोसेस बेहद आसान है. अलग-अलग कंपनियों के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • Indian Oil कस्टमर: अपने शहर का कोड टाइप करें और उसे “RSP” लिखकर 9224992249 पर भेजें.
  • BPCL कस्टमर: अपने फोन से “RSP” लिखें और 9223112222 पर मैसेज भेजें.
  • HPCL कस्टमर: मोबाइल पर “HP Price” लिखकर 9222201122 पर भेज दें.

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट्स जारी, जानें 15 अप्रैल को अपने शहर का हाल

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel