[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Personal Loan: किस बैंक की ब्याज दर सबसे कम? यहां जानिए पूरी लिस्ट

Personal Loan: किस बैंक की ब्याज दर सबसे कम? यहां जानिए पूरी लिस्ट

0
Personal Loan: किस बैंक की ब्याज दर सबसे कम? यहां जानिए पूरी लिस्ट
personal loan

Personal Loan: वर्ष 2025 की शुरुआत के साथ ही बैंकों ने पर्सनल लोन पर नए ऑफर और दरें जारी की हैं. पर्सनल लोन एक ऐसा अनसिक्योर्ड लोन होता है जिसमें आपको किसी भी प्रकार की संपत्ति गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती. यह लोन मुख्य रूप से मेडिकल इमरजेंसी, शादी, यात्रा, घर की मरम्मत या अन्य निजी खर्चों के लिए लिया जाता है.

2025 में कितनी है पर्सनल लोन की ब्याज दर?

अभी बैंकों द्वारा दी जा रही ब्याज दरें 9.50 प्रतिशत से लेकर 22.31 प्रतिशत तक जा रही हैं. प्रोसेसिंग फीस भी अलग-अलग बैंकों में भिन्न है. कई बैंक 0.50 प्रतिशत से लेकर 3.5 प्रतिशत तक प्रोसेसिंग शुल्क ले रहे हैं. नीचे प्रमुख बैंकों द्वारा पेश की जा रही पर्सनल लोन की ब्याज दरों और फीस की जानकारी दी गई है.

बैंक का नामब्याज दर (प्रतिवर्ष)प्रोसेसिंग फीस
बैंक ऑफ महाराष्ट्र9.50%अधिकतम 1%
एचएसबीसी बैंक10.15% – 16.00%अधिकतम 2%
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया10.30% – 15.30%अधिकतम 1.50%
साउथ इंडियन बैंक10.50% – 22.31%25 लाख से ऊपर के लोन पर 1%
इंडियन ओवरसीज बैंक10.50% – 13.90%अधिकतम 0.50%
आईसीआईसीआई बैंक10.85% – 16.65%अधिकतम 2%
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक10.70% से शुरूअधिकतम 2%
इंडसइंड बैंक10.49% से शुरू3.5% से शुरू

पर्सनल लोन के फायदे क्या हैं?

  • इस लोन में किसी प्रकार की गारंटी या सिक्योरिटी की आवश्यकता नहीं होती.
  • प्रोसेसिंग और वितरण प्रक्रिया बेहद तेज होती है.
  • फिक्स्ड ईएमआई और अवधि की सुविधा मिलती है.
  • इसका उपयोग किसी भी प्रकार के निजी खर्च के लिए किया जा सकता है.

पर्सनल लोन में क्या जोखिम होते हैं?

  • ब्याज दरें होम लोन या एजुकेशन लोन की तुलना में अधिक होती हैं.
  • प्रोसेसिंग फीस, जीएसटी, लेट पेमेंट चार्ज और प्रीपेमेंट पेनाल्टी जैसे अतिरिक्त खर्च जोड़े जाते हैं.
  • समय पर ईएमआई न चुकाने पर क्रेडिट स्कोर पर बुरा असर पड़ सकता है.

पात्रता की शर्तें

पर्सनल लोन के लिए आवेदन करते समय कुछ बुनियादी शर्तें होती हैं.

  • आपका क्रेडिट स्कोर सामान्यतः 700 से अधिक होना चाहिए.
  • आय स्थिर और प्रमाणित होनी चाहिए.
  • पहचान और आय प्रमाण जैसे दस्तावेज आवश्यक होते हैं.

Also Read: बिना खर्च किए भी बदल सकती है आपकी वित्तीय स्थिति ,जानिए कैसे

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 24: 24 दिन बाद आमिर की फिल्म हिट या फ्लॉप, कलेक्शन बता देंगे
Next article Sports GK Questions in Hindi: खेल संबंधित प्रश्न-उत्तर देखें यहां…जो परीक्षाओं के लिए हैं उपयोगी
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel