[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business कितनी संपत्ति के मालिक हैं पवन सिंह, कभी पत्नी से विवाद तो बिहार चुनावों को लेकर बने चर्चा में

कितनी संपत्ति के मालिक हैं पवन सिंह, कभी पत्नी से विवाद तो बिहार चुनावों को लेकर बने चर्चा में

0
कितनी संपत्ति के मालिक हैं पवन सिंह, कभी पत्नी से विवाद तो बिहार चुनावों को लेकर बने चर्चा में
भोजपुरी स्टार पवन सिंह

Pawan Singh Net Worth: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे विवाद ने अब सार्वजनिक रूप ले लिया है. 5 अक्टूबर 2025 को ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए और बताया कि लखनऊ स्थित उनके घर पर पुलिस भी पहुंची थी. इस घटना के बाद पवन सिंह ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी. साथ ही, बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी को देखते हुए चर्चा है कि पवन सिंह चुनावी मैदान में भी उतर सकते हैं. इसी बीच लोग उनकी संपत्ति, लाइफस्टाइल, कार कलेक्शन और आमदनी के स्रोत को लेकर जिज्ञासु हैं.

पवन सिंह की कुल संपत्ति

चुनाव आयोग द्वारा दायर हलफनामे के अनुसार, पवन सिंह के पास:

  • चल संपत्ति: 5.04 करोड़ रुपये
  • अचल संपत्ति: 11.70 करोड़ रुपये
  • 2022-23 में कुल आय: 51.58 लाख रुपये

बताया जाता है कि पवन सिंह एक फिल्म के लिए 40-50 लाख रुपये चार्ज करते हैं और एक गाने के लिए 2-3 लाख रुपये लेते हैं. इसके अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट, स्टेज शो, एक्टिंग और गायन से भी कमाई करते हैं.

एक से बढ़कर एक गाड़ियों का कलेक्शन

Image 104
चुनाव आयोग द्वारा दायर हलफनामे में कार का जिक्र (स्क्रीनशॉट )
वर्षवाहनकीमत (रुपये)
2017Fortuner – Toyota (BR-03PA-9099)20,00,000
2017Innova High Eross – Toyota (JH-10EP-0333)24,78,400
2019Scooty – Suzuki M. Cycle (MH-02FM-1758)60,000
2023Land Rover/Range Rover (MH-02FH-0007)94,36,991

कितने पढ़ें लिखें है पवन सिंह

पवन सिंह की शिक्षा यात्रा भोजपुर, बिहार से शुरू हुई. उन्होंने आदर्श जनता प्राइमरी उच्च संस्कृत विद्यालय, भोजपुर से प्रारंभिक शिक्षा पूरी की. इसके बाद वर्ष 2004 में बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड से माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण की. उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने महाराजा कॉलेज, आरा से स्नातक की डिग्री हासिल की.

Also Read: 1 नवंबर से अमेरिका में ट्रक आयात पर 25% टैक्स, जानिए कैसे प्रभावित होंगी कंपनियां

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article Bihar Election 2025: बिहार चुनाव का डेट अनाउंस होते ही हरकत में प्रशासन, बॉर्डर इलाके में चप्पे-चप्पे पर बनाये गए चेकपोस्ट
Next article Karwa Chauth 2025: इस करवा चौथ पर बन रहा है ग्रहों का खास संयोग, इन 2 राशि वाले लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel