[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business विदेश जाने का है प्लान? पहले देख लें क्या है पासपोर्ट की नई फीस

विदेश जाने का है प्लान? पहले देख लें क्या है पासपोर्ट की नई फीस

0
विदेश जाने का है प्लान? पहले देख लें क्या है पासपोर्ट की नई फीस

Passport Fee Hike 2026: केंद्र सरकार ने पासपोर्ट और उससे जुड़ी कई सेवाओं की फीस में बढ़ोतरी कर दी है. विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट चार्ज में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. यह बदलाव ‘पासपोर्ट (संशोधन) नियम, 2026’ के तहत किए गए हैं, जो 1 जुलाई, 2026 से पूरे देश में लागू हो जाएंगे.

सरकार ने यह कदम पासपोर्ट सेवा को बेहतर बनाने और प्रशासनिक लागत को संतुलित करने के लिए उठाया है. 

नई फीस कितनी होगी?

नई दरों के मुताबिक, अब 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट या रि-इश्यू की फीस 2,500 रुपये होगी. इसी कैटेगरी में तात्काल सेवा के लिए 5,000 रुपये देने होंगे. पहले यही फीस 1,500 रुपये और 3,500 रुपये थी. वहीं, 60 पेज वाले पासपोर्ट के लिए भी चार्ज बढ़ा है. अब जनरल एप्लिकेशन पर 3,500 रुपये और तात्काल पर 6,000 रुपये देने होंगे. पहले यह फीस 2,000 रुपये और 4,000 रुपये थी. 

यहां देखें इस खबर से जुड़ी ऑल इंडिया रेडियो न्यूज की ऑफिशियल एक्स पोस्ट:

किसके लिए क्या बदला?

सरकार ने नई व्यवस्था में अलग-अलग कैटेगरीज के लिए फीस तय की है. इसमें एडल्ट एप्लिकेंट, नाबालिग, खोए या खराब हुए पासपोर्ट और विशेष ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स शामिल हैं. 

सेवापुरानी फीसनई फीस
36 पेज पासपोर्ट, सामान्य₹1,500₹2,500
36 पेज पासपोर्ट, तात्काल₹3,500₹5,000
60 पेज पासपोर्ट, सामान्य₹2,000₹3,500
60 पेज पासपोर्ट, तात्काल₹4,000₹6,000

खोए या खराब पासपोर्ट पर कितना खर्च?

अगर पासपोर्ट खो जाए या खराब हो जाए, तो अब एडल्ट कैटेगरी में 36 पेज वाले पासपोर्ट के लिए सामान्य फीस 5,000 रुपये और तात्काल के लिए 7,500 रुपये होगी. 60 पेज वाले पासपोर्ट के लिए यह शुल्क 6,000 रुपये और 8,500 रुपये रहेगा. नाबालिग एप्लिकेंट्स के लिए 36 पेज वाले ताजा पासपोर्ट या रि-इश्यू की फीस 1,750 रुपये और तात्काल फीस 4,250 रुपये तय की गई है. खोए या खराब पासपोर्ट के लिए नाबालिगों को 4,250 रुपये और तात्काल में 6,750 रुपये देने होंगे.

और कौन-सी सेवाएं महंगी हुईं?

विदेश मंत्रालय ने कुछ अन्य सेवाओं की फीस भी तय की है.

  • PCC, सरेंडर सर्टिफिकेट, GEP वेरिफिकेशन और कुछ अन्य सर्टिफिकेट: 750 रुपये भारत में, 40 डॉलर विदेश में
  • इमरजेंसी सर्टिफिकेट: विदेश में 15 डॉलर 
  • सर्टिफिकेट ऑफ आइडेंटिटी: भारत में 1,000 रुपये, विदेश में 50 डॉलर 

पासपोर्ट की वैधता क्या रहेगी?

नई नोटिफिकेशन के अनुसार, एडल्ट कैटेगरी के पासपोर्ट की वैधता 10 साल तक रहेगी. नाबालिगों के पासपोर्ट 5 साल या 18 वर्ष की उम्र पूरी होने तक, जो भी पहले हो, उतने समय के लिए मान्य रहेंगे. 

ये भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता, नागरिकता साबित करने के लिए कौन-से दस्तावेज चाहिए ? पासपोर्ट वोटर आइडी भी मान्य नहीं

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel