[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business PAN Card हो सकते हैं बेकार, अगर समय पर नहीं किया ये काम, CBDT ने जारी की चेतावनी और डेडलाइन

PAN Card हो सकते हैं बेकार, अगर समय पर नहीं किया ये काम, CBDT ने जारी की चेतावनी और डेडलाइन

0
PAN Card हो सकते हैं बेकार, अगर समय पर नहीं किया ये काम, CBDT ने जारी की चेतावनी और डेडलाइन
PAN Card

PAN Card: अगर आपने Aadhaar Enrolment ID के ज़रिए PAN कार्ड बनवाया है तो आपके लिए एक ज़रूरी अपडेट सामने आया है. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने एक नया नोटिफिकेशन जारी कर उन लोगों को आगाह किया है, जिन्होंने 1 अक्टूबर 2024 से पहले आधार नामांकन ID का उपयोग करके पैन कार्ड प्राप्त किया है.

CBDT ने कहा है कि जिन व्यक्तियों को Aadhaar Enrolment ID के आधार पर पैन कार्ड मिला है, उन्हें 31 दिसंबर 2025 से पहले मूल आधार नंबर अपडेट करना अनिवार्य है. यह जानकारी उन्हें आयकर विभाग की प्रणाली, अधिकृत अधिकारी या सीधे CBDT को देनी होगी. अगर ऐसा नहीं किया गया, तो PAN कार्ड अमान्य हो सकता है और आयकर रिटर्न (ITR) भी अमान्य घोषित किया जा सकता है.

क्या लगेगा कोई जुर्माना?

बड़ी राहत की बात यह है कि ऐसे उपयोगकर्ताओं को आधार अपडेट करने पर कोई जुर्माना नहीं देना होगा. गौरतलब है कि आम नागरिकों के लिए PAN-आधार लिंक करने की आखिरी तारीख 30 जून 2023 थी. उसके बाद से यह सेवा ₹1000 के शुल्क के साथ उपलब्ध है. लेकिन जो लोग नामांकन ID से PAN कार्ड बनवा चुके हैं, वे बिना किसी शुल्क के अपना मूल आधार नंबर अपडेट कर सकते हैं.

समय पर अपडेट नहीं किया तो क्या हो सकता है नुकसान?

  • PAN कार्ड निष्क्रिय हो सकता है
  • आयकर रिटर्न दाखिल नहीं हो पाएगा
  • बैंकिंग और वित्तीय लेनदेन में परेशानी
  • निवेश, संपत्ति खरीद-बिक्री में दिक्कतें

कैसे करें आधार नंबर अपडेट?

  1. आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. PAN और Aadhaar नंबर दर्ज करें
  3. OTP वेरिफिकेशन पूरा करें
  4. आधार नंबर सफलतापूर्वक लिंक हो जाएगा

अगर आपने भी Aadhaar Enrolment ID के माध्यम से PAN कार्ड प्राप्त किया है, तो 31 दिसंबर 2025 से पहले अपना मूल आधार नंबर अपडेट जरूर करें. इससे न केवल आपका PAN एक्टिव रहेगा, बल्कि आयकर से जुड़े सारे कार्य भी सुचारू रूप से चलते रहेंगे.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article Vastu Tips: सुख-समृद्धि लाने का आसान उपाय, घर में रखें इस पक्षी का टूटा पंख
Next article PM मोदी के दौरे के बाद बड़ी सफलता, श्रीलंका ने रिहा किए 14 भारतीय मछुआरे
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel