[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business कर्ज के पैसे से आतंकवादी यूनिवर्सिटी खोलेगा पाकिस्तान! रक्षा बजट में 20% बढ़ोतरी, शिक्षा पर…?

कर्ज के पैसे से आतंकवादी यूनिवर्सिटी खोलेगा पाकिस्तान! रक्षा बजट में 20% बढ़ोतरी, शिक्षा पर…?

0
कर्ज के पैसे से आतंकवादी यूनिवर्सिटी खोलेगा पाकिस्तान! रक्षा बजट में 20% बढ़ोतरी, शिक्षा पर…?
नेशनल असेंबली में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश करते वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब.

Pakistan Budget: भारत के साथ तनाव के बीच पाकिस्तान ने मंगलवार 10 जून 2025 को नेशनल असेंबली में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश कर दिया है. संसद में बजट वित्त एवं राजस्व मंत्री मोहम्मद औरंगजेब ने पेश किया. इस बजट की खास बात यह है कि पाकिस्तान ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 17.6 ट्रिलियन रुपये के वार्षिक बजट रक्षा खर्च में 20% की बढ़ोतरी है. इससे कुल रक्षा आवंटन 2,122 अरब रुपये तक पहुंच गया है. चौंकाने वाली बात यह है कि पाकिस्तान ने रक्षा बजट को बढ़ाकर 2,122 अरब रुपये तक पहुंचा दिया है, लेकिन शिक्षा पर होने वाले खर्च को उसने रक्षा बजट से काफी कम रखा है. रक्षा बजट में बढ़ोतरी करने का उसका यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब देश 22 अरब डॉलर के विदेशी कर्ज और आईएमएफ के बेलआउट पैकेज से जूझ रहा है.

शिक्षा बनाम रक्षा बजट: आंकड़े चौंकाने वाले

पाकिस्तान में जहां रक्षा पर 2,122 अरब रुपये खर्च होंगे, वहीं शिक्षा के लिए कुल बजट केवल 1,637 अरब रुपये रखा गया है. इसमें पंजाब को 670 अरब, सिंध को 454 अरब, केपी को 362.7 अरब और बलूचिस्तान को सिर्फ 150 अरब रुपये आवंटित किए गए हैं. बजट में उसका यह आवंटर स्पष्ट रूप से बता रहा है कि शहबाज शरीफ सरकार की प्राथमिकता सामाजिक कल्याण नहीं, सैन्य ताकत है.

पाकिस्तान का जीडीपी कमजोर

नेशनल टैक्स सर्विस पाकिस्तान की ओर से सोशल मीडिया मंच एक्स (पहले ट्विटर) पर साझा की गई. पोस्ट में बताया गया कि पाकिस्तान के वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब ने यह बजट पेश किया, जिसमें टैक्स विस्तार, 2.44% जीडीपी वृद्धि का लक्ष्य और सबसे अहम 20% रक्षा बजट वृद्धि को प्रमुख रूप से दर्शाया गया है. पोस्ट में यह भी कहा गया कि औद्योगिक गतिविधियों में सुधार के बावजूद जीडीपी अभी कमजोर है.

भारत के साथ बढ़ते तनाव बने कारण

रक्षा बजट में वृद्धि के पीछे मुख्य कारणों में भारत-पाकिस्तान तनाव और आतंकी घटनाएं शामिल हैं. अप्रैल 2022 के पहलगाम हमले में 26 नागरिक मारे गए थे. इस हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत सैन्य कार्रवाई की थी. इसके चलते पाकिस्तान अपनी सैन्य क्षमताओं को आधुनिक बनाने पर अधिक ध्यान दे रहा है.

आईएमएफ की शर्तों से टकराव की आशंका

आईएमएफ की ओर से दिए जा रहे 7 अरब डॉलर के राहत पैकेज की शर्तों के तहत राजकोषीय अनुशासन और गैर-जरूरी खर्चों में कटौती अनिवार्य है. ऐसे में रक्षा बजट में वृद्धि सीधे-सीधे इन शर्तों का उल्लंघन कर सकती है, जिससे अगली किश्त पर असर पड़ सकता है.

इसे भी पढ़ें: मिल गया चुपचाप करोड़पति बनाने वाला हथियार, पैसा रखने के लिए नहीं मिलेगी जगह

सेना का आधुनिकीकरण कर रहा पाकिस्तान

मीडिया की रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि बढ़े हुए रक्षा बजट से पाकिस्तान सरकार जे-35ए लड़ाकू विमान, नई मिसाइल प्रणाली और साइबर रक्षा प्रौद्योगिकी पर जोर दे सकती है. हालांकि, परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों के लिए अलग से बजट निर्धारित होता है, जिससे कुल सैन्य व्यय और बढ़ जाता है.

इसे भी पढ़ें: टैक्स में छूट देने पर पाकिस्तान के छूटे पसीने, हो गया 21 अरब डॉलर का भारी नुकसान

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article पोर्टल पर नामांकित छात्रों का डेटा नहीं, कार्रवाई की चेतावनी
Next article Conference: देश के प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री जैसा नेतृत्व ही भारत के सपनों को पूरा करेगा
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel