[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business OYO IPO: इंतजार खत्म! नवंबर में आ सकता है ओयो का आईपीओ

OYO IPO: इंतजार खत्म! नवंबर में आ सकता है ओयो का आईपीओ

0
OYO IPO: इंतजार खत्म! नवंबर में आ सकता है ओयो का आईपीओ
आईपीओ के लिए जल्द दस्तावेज दाखिल करेगी ओयो.

OYO IPO: ट्रैवेल टेक्नोलॉजी कंपनी ओयो (OYO) लंबे इंतजार के बाद अब अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) की दिशा में कदम बढ़ाने वाली है. सूत्रों के अनुसार, कंपनी नवंबर में प्रारंभिक दस्तावेज (DRHP) दाखिल कर सकती है. ओयो इस आईपीओ के लिए लगभग 7 से 8 अरब डॉलर (करीब 70 रुपये प्रति शेयर) के मूल्यांकन पर नजर गड़ाए हुए है.

बोर्ड बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कंपनी अगले हफ्ते अपने निदेशक मंडल के समक्ष यह प्रस्ताव रख सकती है. ओयो के प्रवक्ता ने हालांकि समयसीमा पर टिप्पणी करने से इनकार किया और कहा कि यह फैसला पूरी तरह से बोर्ड के विवेक पर निर्भर करेगा. फिलहाल, कंपनी अपने हितधारकों के लिए मूल्य बढ़ाने के उद्देश्य से कई रणनीतिक विकल्पों का मूल्यांकन कर रही है.

बैंकों के साथ बातचीत तेज

सूत्रों के अनुसार, हाल के हफ्तों में कंपनी की प्रमुख बैंकिंग साझेदारों के साथ बातचीत तेज हो गई है. मूल्यांकन का मार्गदर्शन अब 7 से 8 अरब अमेरिकी डॉलर पर टिका है, जो कर पूर्व आय (EBITDA) के 25-30 गुना दायरे में होगा. पिछले कुछ महीनों में सॉफ्टबैंक ने बाजार की धारणा समझने के लिए एक्सिस, सिटी, गोल्डमैन सैक्स, आईसीआईसीआई, जेएम फाइनेंशियल और जेफरीज जैसे बैंकों से बातचीत की थी.

सॉफ्टबैंक की प्रमुख भूमिका

ओयो के सबसे बड़े शेयरधारकों में से एक सॉफ्टबैंक है. सूत्रों का कहना है कि दाखिल किए जाने वाले दस्तावेजों में कंपनी का नवीनतम तिमाही वित्तीय प्रदर्शन भी शामिल होगा. इससे निवेशकों को ओयो की मौजूदा स्थिति और भविष्य की विकास संभावनाओं का बेहतर आकलन करने में मदद मिलेगी.

नई ब्रांड पहचान की तैयारी

ओयो इस समय अपने ब्रांड पुनर्गठन पर भी काम कर रही है. कंपनी एक नई मूल ब्रांड पहचान शुरू करने की तैयारी में है, जिससे उसके बढ़ते खंडों को एकीकृत किया जा सके. इस साल की शुरुआत में, कंपनी के संस्थापक एवं सीईओ रितेश अग्रवाल ने अपनी मूल इकाई ओरावेल स्टेज लिमिटेड के लिए नए नाम के सुझाव भी सोशल मीडिया पर मांगे थे. माना जा रहा है कि इन्हीं सुझावों में से कोई नाम आगे समूह की नई पहचान बन सकता है.

प्रीमियम होटल सेगमेंट पर फोकस

ओयो अपने व्यवसाय को और मजबूत करने के लिए एक अलग ऐप लाने पर विचार कर रहा है. यह ऐप विशेष रूप से प्रीमियम और मध्यम-बाजार होटल सेगमेंट पर केंद्रित होगा. कंपनी को इस श्रेणी में भारत और वैश्विक बाजारों दोनों में तेज वृद्धि देखने को मिली है. इस कदम से ओयो का लक्ष्य अपने विविध पोर्टफोलियो को और बेहतर तरीके से ग्राहकों तक पहुंचाना है.

इसे भी पढ़ें: अचानक 1.34 अरब के मालिक कैसे बन गए कांग्रेसी विधायक केसी वीरेंद्र, कहां से हुई इतनी कमाई?

आईपीओ पर टिकीं निवेशकों की निगाहें

ओयो का संभावित आईपीओ बाजार के लिए एक बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है। नवंबर में DRHP दाखिल होने के बाद निवेशकों की निगाहें कंपनी के मूल्यांकन, रणनीतिक दिशा और वित्तीय प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी. सॉफ्टबैंक की भूमिका, नई ब्रांड पहचान और प्रीमियम होटल सेगमेंट पर ध्यान, ओयो के भविष्य के विस्तार की दिशा तय करेंगे.

इसे भी पढ़ें: Explainer: भारत-चीन के मिलने से अमेरिका में मचेगी खलबली, पश्चिमी देशों पर भारी पड़ेगा ग्लोबल साउथ

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article जल्द शुरू होगा बिहार के इस मेडिकल कॉलेज का ओपीडी, 500 बेडों का बन रहा अस्पताल
Next article Nikki Murder Case: पत्नी को जिंदा जलाने वाले आरोपी पति सहित अब तक 4 की गिरफ्तारी, सास-ससुर और जेठ पर भी शिकंजा
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel