[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business अब बिना एड्रेस प्रूफ के मिलेगा 5 किलो वाला गैस सिलेंडर, सरकार ने नियमों में दी ढील

अब बिना एड्रेस प्रूफ के मिलेगा 5 किलो वाला गैस सिलेंडर, सरकार ने नियमों में दी ढील

0
अब बिना एड्रेस प्रूफ के मिलेगा 5 किलो वाला गैस सिलेंडर, सरकार ने नियमों में दी ढील
सांकेतिक तस्वीर (फोटो/instagram- ncrindane)

5 kg lpg cylinder: मिडिल ईस्ट के संकट और एनर्जी क्राइसिस की चुनौतियों के बीच केंद्र सरकार ने आम आदमी, खासकर प्रवासियों और छात्रों के लिए एक बड़ी राहत दी है. अब छोटा गैस सिलेंडर लेना मोबाइल सिम खरीदने जितना आसान हो गया है.

पेट्रोलियम मंत्रालय ने 5 किलोग्राम वाले ‘फ्री ट्रेड एलपीजी’ (FTL) सिलेंडर की बिक्री के नियमों को बेहद सरल बना दिया है. अब ग्राहकों को गैस कनेक्शन के लिए भारी-भरकम कागजी कार्रवाई या पते के सबूत (Address Proof) की जरूरत नहीं होगी. यह कदम उन लोगों को ध्यान में रखकर उठाया गया है जो काम या पढ़ाई के सिलसिले में दूसरे शहरों में रहते हैं.

एड्रेस प्रूफ का झंझट खत्म

अक्सर प्रवासी मजदूरों और छात्रों के पास शहर का स्थायी पता नहीं होता, जिससे उन्हें बड़ा गैस कनेक्शन लेने में दिक्कत आती थी. अब सरकार ने साफ कर दिया है कि ऑथोराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर आप बिना किसी एड्रेस प्रूफ के सिलेंडर ले सकते हैं.

कौन से डॉक्यूमेंट्स होंगे मान्य?

छोटा सिलेंडर लेने के लिए आपको बस इनमें से कोई भी एक पहचान पत्र दिखाना होगा:

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • वोटर आईडी
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • केंद्र या राज्य सरकार द्वारा जारी कोई भी फोटो-आईडी

क्यों उठाया गया यह कदम?

पश्चिम एशिया (वेस्ट एशिया) में चल रहे युद्ध जैसे हालात की वजह से ऊर्जा क्षेत्र में अनिश्चितता है. सरकार चाहती है कि छोटे सिलेंडरों की सप्लाई बढ़ाकर ऊर्जा संकट के झटकों को कम किया जा सके. आंकड़े बताते हैं कि अकेले 4 अप्रैल को ही देश भर में 90,000 छोटे सिलेंडर बेचे गए.

इस योजना की सबसे अच्छी बात यह है कि आप साल में जितनी बार चाहें, उतनी बार इसे रिफिल (दोबारा भरवा) करवा सकते हैं. स्टॉक की कोई कमी नहीं है और डिस्ट्रीब्यूशन पॉइंट्स पर पर्याप्त सिलेंडर उपलब्ध कराए गए हैं.

कैटेगरीफायदा
स्टूडेंट्स/बैचलरजो अकेले रहते हैं और कम खाना बनाते हैं.
प्रवासी मजदूरजिनके पास एड्रेस प्रूफ नहीं है और जो अक्सर कमरे बदलते हैं.
बैकअप यूजरबड़े सिलेंडर के अचानक खत्म होने पर इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए.
ट्रैवलर्सजो पिकनिक या यात्रा पर जाते हैं, उनके लिए इसे ले जाना आसान है.

Also Read: Crude Oil: अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चा तेल $110 के पार, भारत की बढ़ी टेंशन

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article चतरा में हत्या की चार वारदातों से सहमे लोग, तीन मामलों में अब तक नहीं मिला सुराग
Next article मणिपुर: कुकी उग्रवादियों ने घर पर फेंका बम, मां के साथ सो रहे दो मासूमों की दर्दनाक मौत
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel