[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business क्या आप भी No-Cost EMI के जाल में फंस रहे हैं? जानिए आपकी हर शॉपिंग पर बैंक कैसे कमाते हैं मुनाफा

क्या आप भी No-Cost EMI के जाल में फंस रहे हैं? जानिए आपकी हर शॉपिंग पर बैंक कैसे कमाते हैं मुनाफा

0
क्या आप भी No-Cost EMI के जाल में फंस रहे हैं? जानिए आपकी हर शॉपिंग पर बैंक कैसे कमाते हैं मुनाफा
AI Generated Image

No-Cost EMI: आजकल ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त आपने हर एक आइटम पर No-Cost EMI पर पेमेंट करने का ऑप्शन तो देखा ही होगा. ये ऑप्शन भी हमें खूब लुभाता है और अपनी तरफ ऐसे खींचता है जैसे ये हमारे लिए कितना फायेदेमंद है. मनपसंद स्नीकर्स हों या लेटेस्ट स्मार्टफोन जब हमारा बजट कम होता है तो ये ईएमआई वाला रास्ता सबसे बड़ा आसान लगता है. हमें लगता है कि बिना एक रुपया एक्स्ट्रा दिए हम सामान भी ले लेंगे और जेब भी खाली नहीं होगी. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जो बैंक और कंपनियां मुनाफे के लिए बैठी हैं, वो आपको मुफ्त में ही कोई प्रोडक्ट कैसे खरीदने देने दे सकती है? ये ‘नो-कॉस्ट’ दरअसल एक बहुत ही सफाई से बुनी हुई मार्केटिंग जाल है. तो आइए जानतें नो कॉस्ट ईएमआई के पीछे के पूरे कॉन्सेप्ट को.

क्या सच में कोई ब्याज नहीं लगता?

अक्सर लोगों को लगता है कि नो कॉस्ट ईएमआई में उन्हें कोई एक्स्ट्रा ब्याज या चार्जेस नहीं पे करना होता है. उन्हें बस यही लगता है कि वो बस खरीदे हुए प्रोडक्ट का पैसा धीरे-धीरे चुका रहे हैं. लेकिन सच तो ये है कि बैंक कभी भी मुफ्त में लोन नहीं देता है. जब आप नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन चुनते हैं, तो असल में उस पर ब्याज (Interest) लग रहा होता है, बस आपको सीधे तौर पर नहीं दिखता है. होता ये है कि कंपनी प्रोडक्ट पर मिलने वाले डिस्काउंट को खत्म कर देता है और उस रकम को बैंक को ब्याज के तौर पर दे देता है. एग्जांपल के लिए, मान लीजिए आप कोई फोन ले रहे हो जिसकी कीमत 50,000 रुपये है और उसपर फुल पेमेंट पर 4,000 की छूट है, तो ईएमआई लेते वक्त वो छूट गायब हो जाएगी. कागजों पर आपको लगेगा कि आप सिर्फ फोन की कीमत चुका रहे हैं, लेकिन असल में आपने वो 4,000 रुपये का डिस्काउंट खो दिया जो आपकी उस प्रोडक्ट पर बचत हो सकती थी. यानी घुमा-फिराकर पैसा आपकी ही जेब से ही जा रहा है.

बिल में छिपे वो एक्स्ट्रा चार्जेस क्या हैं?

सिर्फ डिस्काउंट का नुकसान ही काफी नहीं, इसके साथ कुछ बिन बुलाए खर्चे भी आते हैं. जब भी आप किसी प्रोडक्ट को ईएमआई में खरीदने का ऑप्शन चुनते है, तो बैंक आपसे एक प्रोसेसिंग फीस वसूलता है. इसके अलावा, सरकार आपसे उस ब्याज वाले हिस्से पर 18% GST भी वसूलती है. ये सब मिलाकर जो फोन आपको डिस्काउंट में सस्ता मिलना चाहिए था, वो EMI के चक्कर में एमआरपी (MRP) से भी महंगा पड़ जाता है. ज्यादातर लोग इसे तब नोटिस करते हैं जब महीने के आखिर में क्रेडिट कार्ड की स्टेटमेंट आती है. ऊपर से अगर आपने फुल पेमेंट की होती, तो आपको बैंक ऑफर्स या कैशबैक का अलग से फायदा मिलता, जो EMI के चक्कर में हाथ से निकल जाता है.

आपकी क्रेडिट प्रोफाइल पर क्या असर होगा?

सबसे जरूरी बात जो आज की जनरेशन को समझनी चाहिए, वो है आपका सिबिल (CIBIL) स्कोर. हर एक छोटी ईएमआई असल में एक पर्सनल लोन है. अगर आप एक साथ तीन-चार ईएमआई चला रहे हैं, तो बैंक की नजर में आप एक कर्जदार बन जाते हैं. कल को जब आप घर या कार के लिए बड़ा लोन लेने जाएंगे, तो ये छोटी-छोटी किस्तों का बोझ आपकी क्रेडिट लिमिट कम कर सकता है. आरबीआई भी बार-बार चेतावनी देता है कि अपनी रोजमर्रा की शॉपिंग के लिए उधार लेने की आदत न डालें.

तो क्या EMI कभी नहीं लेनी चाहिए?

ऐसा बिल्कुल नहीं है कि ईएमआई हमेशा घाटे का ही ऑप्शन होता है. अगर कोई बड़ा खर्चा अचानक आ गया है और उसे एक बार में चुकाना मुश्किल है, तो ईएमआई आपके काम आती है. बस ध्यान ये रखना है कि अगर फुल पेमेंट पर कोई डिस्काउंट नहीं मिल रहा और प्रोसेसिंग फीस भी कम है, तभी इसे चुनें ताकि आपका मंथली बजट न बिगड़े.

ये भी पढ़ें: Shark Tank: क्या आपका क्रेडिट कार्ड आपको अमीर बना रहा है? SaveSage के ‘स्मार्ट’ फॉर्मूले ने जीती 4 करोड़ की फंडिंग

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel