[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business न पढ़ाई पूरी की, न डिग्री ली, फिर भी बना लिया अरबों का साम्राज्य, जानिए निखिल कामथ की कहानी

न पढ़ाई पूरी की, न डिग्री ली, फिर भी बना लिया अरबों का साम्राज्य, जानिए निखिल कामथ की कहानी

0
न पढ़ाई पूरी की, न डिग्री ली, फिर भी बना लिया अरबों का साम्राज्य, जानिए निखिल कामथ की कहानी
Nikhil Kamath

Nikhil Kamath success story: हमारे माता-पिता हमेशा कहते हैं कि अगर जिंदगी में कुछ बड़ा करना है तो पढ़ाई जरूरी है. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो इस रास्ते को नहीं अपनाते, फिर भी अपनी मेहनत और समझदारी से बहुत ऊंचा मुकाम हासिल कर लेते हैं. ऐसे ही एक शख्स हैं निखिल कामथ, जिन्होंने स्कूल की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी, लेकिन आज वह एक अरबपति हैं और देश की सबसे बड़ी ब्रोकरेज कंपनी के मालिक हैं.

स्कूल ड्रॉपआउट से चीफ गेस्ट तक का सफर


हाल ही में निखिल कामथ को देश के सबसे प्रतिष्ठित स्कूलों में से एक धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में मुख्य अतिथि (Chief Guest) के तौर पर बुलाया गया. खास बात ये है कि कभी निखिल इसी स्कूल के छात्र थे, लेकिन उन्होंने हाईस्कूल के दौरान ही पढ़ाई छोड़ दी थी. उसी स्कूल में जहां से उन्होंने पढ़ाई बीच में छोड़ी थी, अब उन्हें सम्मानित किया जा रहा था – ये उनकी मेहनत और सफलता का सबसे बड़ा प्रमाण है.

कम उम्र में जिम्मेदारी और काम की शुरुआत


निखिल ने सिर्फ 15 साल की उम्र में मोबाइल बेचने का काम शुरू किया था और 17 साल की उम्र में शेयर बाजार में कदम रखा. दिन में वो शेयर बाजार में काम करते और रात में कॉल सेंटर में नौकरी करते थे. उनकी सैलरी सिर्फ ₹8,000 थी, लेकिन उसी छोटी सी कमाई से उन्होंने धीरे-धीरे पैसा शेयर बाजार में लगाना शुरू किया और अपने पिता का निवेश भी संभालने लगे.

धीरे-धीरे रिश्तेदार और दोस्त भी उनसे निवेश की सलाह लेने लगे. यही वो समय था जब निखिल को समझ आया कि जब उन्हें समझ आया कि वो इस क्षेत्र में कुछ बड़ा कर सकते है और यहीं उनका भविष्य भी बन सकता है.

जीरोधा की शुरुआत


जब उन्हें शेयर बाजार की अच्छी समझ हो गई, तब उन्होंने 2010 में अपने भाई नितिन कामथ के साथ मिलकर Zerodha नाम की कंपनी शुरू की. शुरू में उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली कभी-कभी तो एक भी ग्राहक नहीं आता था. लेकिन दोनों भाइयों ने हिम्मत नहीं हारी. धीरे-धीरे जीरोधा को पहचान मिलने लगी और आज यह भारत की सबसे बड़ी डिस्काउंट ब्रोकरेज फर्म बन चुकी है.

जीरोधा की सफलता


2024 के अंत तक जीरोधा की वैल्यूएशन लगभग ₹64,800 करोड़ (7.7 बिलियन डॉलर) हो गई थी. 2025 की शुरुआत तक कंपनी के 79.6 लाख यूजर्स हो चुके थे. निखिल कामथ की खुद की नेटवर्थ आज करीब ₹22,000 करोड़ है (2.6 बिलियन डॉलर) है.

Also Read: भारतीय निवेशकों के लिए खुशखबरी, अब हर निवेशक के पास होगा अपना ‘अलादीन’

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel