[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business 1 जुलाई से नया महीना, नए नियम! कहीं आपकी जेब पर न पड़ जाएं भारी  

1 जुलाई से नया महीना, नए नियम! कहीं आपकी जेब पर न पड़ जाएं भारी  

0
1 जुलाई से नया महीना, नए नियम! कहीं आपकी जेब पर न पड़ जाएं भारी  

New Rules From July 1 2026: 1 जुलाई 2026 से आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई बड़े नियम बदलने जा रहे हैं. इन बदलावों का असर गैस सिलेंडर की कीमत, आधार अपडेट, रेलवे यात्रा, इनकम टैक्स, CNG-PNG और कई बैंकों के क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों पर पड़ेगा. ऐसे में इन नियमों की जानकारी पहले से होना जरूरी है, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो.

क्या बदलने वाला है?

1 जुलाई से कई सरकारी और बैंकिंग नियम लागू होंगे. इनमें सबसे अहम बदलाव ये हैं—

नियमक्या बदलेगा?
आधार अपडेटईमेल सहित डेमोग्राफिक जानकारी मुफ्त अपडेट होगी
LPG कीमतघरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के नए दाम जारी होंगे
रेलवेबिना टिकट यात्रा और अन्य नियम तोड़ने पर जुर्माना बढ़ेगा
क्रेडिट कार्डकई बैंकों ने लाउंज एक्सेस और रिवॉर्ड पॉइंट्स के नियम बदले हैं

रेलवे और Aadhaar में क्या नया होगा?

भारतीय रेलवे 1 जुलाई से नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती बढ़ाएगा. बिना टिकट यात्रा करने पर न्यूनतम जुर्माना ₹250 से बढ़ाकर ₹500 कर दिया जाएगा. महिलाओं के लिए आरक्षित कोच में सफर करने वाले पुरुष यात्रियों पर ₹2,500 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. दूसरे व्यक्ति के टिकट पर यात्रा, जनरल टिकट लेकर स्लीपर कोच में सफर, बिना अनुमति सामान बेचने, ट्रेन में हंगामा करने, नशे की हालत में यात्रा करने और रेलवे परिसर में नियम तोड़ने पर भी पहले से ज्यादा जुर्माना देना पड़ सकता है. वहीं, UIDAI ने 1 जुलाई से दिसंबर तक आधार कार्ड में ईमेल समेत नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी मुफ्त अपडेट करने की सुविधा दी है. पहले इसके लिए ₹75 का शुल्क देना पड़ता था.

जेब पर किसका पड़ेगा असर?

हर महीने की तरह 1 जुलाई को सरकारी तेल कंपनियां घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के नए दाम जारी करेंगी. इसके साथ ही CNG, PNG और विमान ईंधन (ATF) की कीमतों में भी बदलाव संभव है. अगर कीमतें बढ़ती हैं तो रसोई और यात्रा का खर्च बढ़ सकता है, जबकि कमी आने पर राहत मिल सकती है.

क्रेडिट कार्ड और टैक्स से जुड़े कौन से नियम याद रखें?

सैलरी पाने वाले और गैर-ऑडिट कैटेगरी के टैक्सपेयर्स के लिए फाइनेंशियल ईयर 2025-26 का इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है. वहीं अप्रैल-जून तिमाही का TDS जमा करने की अंतिम तारीख 7 जुलाई तय की गई है.

इसके अलावा बैंकों ने भी अपने क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव किए हैं.

  • HDFC Bank Regalia Gold कार्डहोल्डर्स को अब अगले तिमाही में मुफ्त घरेलू एयरपोर्ट लाउंज सुविधा पाने के लिए पिछली तिमाही में कम से कम ₹60,000 खर्च करना होगा.
  • YES Bank ने कई कार्डों के लिए लाउंज एक्सेस की खर्च सीमा ₹10,000 से बढ़ाकर ₹35,000 प्रति तिमाही कर दी है.
  • HSBC 1 जुलाई से सरकारी भुगतान, बीमा प्रीमियम, टैक्स, फ्यूल, वॉलेट लोड और यूटिलिटी बिल पर रिवॉर्ड पॉइंट्स देना बंद करेगा.
  • Citi Credit Card का माइग्रेशन 15 जुलाई तक Axis Bank में पूरा हो जाएगा. कार्ड नंबर, PIN, CVV और एक्सपायरी डेट वही रहेंगे, लेकिन रिवॉर्ड पॉइंट्स Axis Bank के प्लेटफॉर्म पर दिखेंगे और ब्याज दरें Axis Bank के नियमों के अनुसार लागू होंगी.

अगर आप इन सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं, तो 1 जुलाई से लागू होने वाले इन बदलावों को पहले से समझ लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में आज नो ट्रेडिंग डे! जानिए MCX खुलेगा या रहेगा बंद

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel