[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business दिल्ली-NCR में नया PNG कनेक्शन लेने पर मिल रहा डिस्काउंट, 31 मार्च से पहले ऐसे उठाएं फायदा

दिल्ली-NCR में नया PNG कनेक्शन लेने पर मिल रहा डिस्काउंट, 31 मार्च से पहले ऐसे उठाएं फायदा

0
दिल्ली-NCR में नया PNG कनेक्शन लेने पर मिल रहा डिस्काउंट, 31 मार्च से पहले ऐसे उठाएं फायदा
PNG Gas Connection

PNG Gas Connection: देशभर में रसोई गैस की बढ़ती मांग और सप्लाई पर पड़ रहे बोझ को कम करने के लिए इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने एक बड़ा फैसला लिया है. दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को अब पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन लेने पर 500 रुपए की विशेष छूट दी जाएगी. यह कदम उन लोगों के लिए एक बड़ी राहत है जो सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी की देरी से परेशान हैं.

31 मार्च तक बुक करें और पाएं डिस्काउंट

IGL का यह धमाकेदार ऑफर 31 मार्च 2026 तक उपलब्ध है. इस स्कीम का लाभ न केवल नए ग्राहक उठा सकते हैं, बल्कि वे लोग भी इसका फायदा ले सकते हैं जिनका पीएनजी कनेक्शन लंबे समय से बंद पड़ा था और अब वे उसे दोबारा शुरू करवाना चाहते हैं. कंपनी का लक्ष्य अधिक से अधिक परिवारों को सुरक्षित और सस्ती PNG सेवा से जोड़ना है.

आपके पहले बिल में कम हो जाएंगे पैसे

छूट पाने की प्रक्रिया बहुत ही सीधी है. जैसे ही आप नया कनेक्शन लगवाएंगे, आपके पहले गैस बिल में 500 रुपए की कटौती कर दी जाएगी. यानी आपको अलग से कोई रिफंड नहीं मांगना होगा, यह राशि सीधे आपके बिल में एडजस्ट हो जाएगी. यह ऑफर दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के उपभोक्ताओं के लिए लागू है.

घर बैठे 2 मिनट में करें अप्लाई

अगर आपके पड़ोस में IGL की पीली पाइपलाइन दिख रही है, तो आप तुरंत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

  • IGL की वेबसाइट खोलें और Customer Zone में जाएं.
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर और उस घर का पता दें जहां कनेक्शन चाहिए.
  • अपना आधार कार्ड और प्रॉपर्टी के कागजात (जैसे बिजली का बिल) स्कैन करके अपलोड करें.
  • एक बार आवेदन मंजूर होने पर आप ऑनलाइन ही भुगतान कर सकते हैं.

PNG कनेक्शन लेने में कितना खर्च लगता है?

आमतौर पर नया PNG कनेक्शन लेने का कुल खर्च 7,000 रुपए के आसपास बैठता है. इसमें पाइप फिटिंग, मीटर लगाने का चार्ज और सिक्योरिटी डिपॉजिट शामिल होता है. सबसे अच्छी बात यह है कि IGL ग्राहकों को आसान किस्तों (EMI) की सुविधा भी देता है. आप हर महीने अपने गैस बिल के साथ 500 रुपए के आसपास की छोटी किस्तों में यह राशि चुका सकते हैं.

Also Read: क्या है बीसी सखी योजना और कैसे घर बैठे हो रही है इसमें बंपर कमाई

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel