[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business जल्द आएगा Rediff.com का IPO, कंपनी ने गुपचुप तरीके से शुरू की लिस्टिंग की तैयारी

जल्द आएगा Rediff.com का IPO, कंपनी ने गुपचुप तरीके से शुरू की लिस्टिंग की तैयारी

0
जल्द आएगा Rediff.com का IPO, कंपनी ने गुपचुप तरीके से शुरू की लिस्टिंग की तैयारी
जल्द आने वाला है रेडिफ.कॉम का आईपीओ (Photo: Freepik)

New IPO Alert: भारत की पुरानी और जानी-मानी इंटरनेट कंपनी Rediff.com (रेडिफ डॉट कॉम) अब शेयर बाजार में कदम रखने की तैयारी कर रही है. इसकी पैरेंट कंपनी AvenuesAI Limited (जिसे पहले इनफीबीम एवेन्यूज के नाम से जाना जाता था) ने जानकारी दी है कि रेडिफ ने SEBI के पास शुरुआती दस्तावेज (Pre-DRHP) जमा कर दिए हैं. 

दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने ‘कॉन्फिडेंशियल प्री-फाइलिंग’ रास्ता चुना है. इसका मतलब है कि कंपनी ने अपनी योजनाओं की जानकारी अभी सिर्फ रेगुलेटर को दी है, इसे आम जनता के लिए अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है.

क्या है रेडिफ का नया प्लान?

अपस्टॉक्स की रिपोर्ट के अनुसार, रेडिफ ने मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास जो ड्राफ्ट पेपर जमा किए हैं, वे IPO के जरिए फंड जुटाने की दिशा में पहला कदम हैं. कंपनी BSE और NSE के मेन बोर्ड पर लिस्ट होना चाहती है. हालांकि, कंपनी ने यह साफ कर दिया है कि सिर्फ डॉक्युमेंट्स जमा करने का मतलब यह नहीं है कि IPO आएगा ही, बाजार की स्थितियों को देखकर ही आखिरी फैसला लिया जाएगा. 

‘कॉन्फिडेंशियल’ रूट क्यों चुना गया?

आमतौर पर कंपनियां जब IPO लाती हैं, तो उन्हें अपनी पूरी जानकारी शुरू में ही सार्वजनिक करनी पड़ती है.  लेकिन इस खास तरीके (Confidential Route) में कंपनी को अपनी कारोबारी रणनीतियों को गुप्त रखने की छूट मिलती है. इससे रेडिफ को यह फायदा होगा कि वह बाजार के उतार-चढ़ाव को देखते हुए सही समय पर अपना पब्लिक इश्यू लॉन्च कर सकेगी.

Rediff आखिर करती क्या है?

1996 में शुरू हुई रेडिफ भारत की सबसे पुरानी डिजिटल कंपनियों में से एक है. आज भी यह कंपनी कई तरह की सेवाएं देती है:

  • Enterprise Email: ऑफिस और बिजनेस के लिए ईमेल सर्विस. 
  • News & Content: ताजा खबरें, लाइव क्रिकेट स्कोर और स्टॉक मार्केट की जानकारी. 
  • Shopping: ऑनलाइन खरीदारी के लिए मार्केटप्लेस. 

कौन है इसकी मालिक कंपनी?

रेडिफ अब AvenuesAI का हिस्सा है. AvenuesAI एक बड़ी फिनटेक कंपनी है जो ‘CCAvenue’ जैसे पेमेंट गेटवे और ‘BuildaBazaar’ जैसे सॉफ्टवेयर समाधान चलाती है. इस IPO के जरिए रेडिफ अपनी पहचान को नए सिरे से मजबूत करने की कोशिश कर रही है. 

ये भी पढ़ें: खाद की किल्लत पर सरकार का बयान: खरीफ सीजन के लिए स्टॉक है तैयार

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel