[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business New Income Tax Bill 2025: 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे बड़े बदलाव, जानिए क्या होगा महंगा-सस्ता

New Income Tax Bill 2025: 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे बड़े बदलाव, जानिए क्या होगा महंगा-सस्ता

0
New Income Tax Bill 2025: 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे बड़े बदलाव, जानिए क्या होगा महंगा-सस्ता
Tata Steel Share New Income Tax Bill 2025

New Income Tax Bill 2025: भारत सरकार आयकर प्रणाली को सरल और प्रभावी बनाने के लिए नए आयकर विधेयक 2025 को पेश करने की तैयारी में है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को बजट भाषण के दौरान इस विधेयक की घोषणा की थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, 13 फरवरी 2025 को इसे संसद में पेश किया जाएगा. इस नए विधेयक का उद्देश्य आयकर प्रणाली को अधिक पारदर्शी और करदाताओं के लिए सहज बनाना है.

1 अप्रैल 2026 से लागू होगा नया इनकम टैक्स बिल

सरकार ने 7 फरवरी 2025 को इस विधेयक को मंजूरी दी. यह नया कानून 1961 से लागू पुराने आयकर अधिनियम की जगह लेगा. सरकार का लक्ष्य कर प्रणाली को आसान और आधुनिक बनाना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विधेयक 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा और इसका आधिकारिक नाम “आयकर अधिनियम, 2025” (Income Tax Act 2025) होगा.

नए आयकर विधेयक की प्रमुख बातें

टैक्स नियमों को सरल बनाना: कर प्रणाली को अधिक सरल और करदाता-अनुकूल बनाया जाएगा.पुराने और जटिल कर प्रावधानों को हटाकर आसान और स्पष्ट नियम लागू किए जाएंगे.

कर विवादों के समाधान के लिए नई व्यवस्था:कर से जुड़े मामलों का समाधान तेजी से करने के लिए विशेष प्रावधान जोड़े जाएंगे. करदाताओं को अनावश्यक कानूनी उलझनों से बचाने के लिए एक डिजिटल विवाद समाधान प्रणाली लागू की जाएगी.

सीबीडीटी को नई शक्तियां: पहले, आयकर विभाग को विभिन्न कर योजनाओं को लागू करने के लिए संसद की मंजूरी लेनी होती थी. लेकिन नए विधेयक के तहत, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) को स्वतंत्र रूप से कर योजनाएं शुरू करने का अधिकार दिया गया है. इससे नौकरशाही संबंधी देरी कम होगी और कर प्रशासन अधिक प्रभावी होगा.

डिजिटल टैक्स मॉनिटरिंग: नया डिजिटल टैक्स मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया जाएगा. इससे कर अनुपालन आसान होगा और धोखाधड़ी पर नजर रखी जा सकेगी.

नए विधेयक में टैक्स छूट और कटौती

12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय टैक्स फ्री रहेगी.

स्टैंडर्ड डिडक्शन

  • नई कर व्यवस्था (New Tax Regime) में ₹75,000
  • पुरानी कर व्यवस्था (Old Tax Regime) में ₹50,000

Also Read : कभी स्कूटर से घर-घर जाकर बेचते थे दवाइयां, आज हैं करोड़ों के मालिक, जानिए बाबा रामदेव की संपत्ति

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article Benefits of Bathua: आज ही अपने डाइट में शामिल करें बथुआ का साग, गायब हो जाएगा गठिया का दर्द और हड्डियों में भर जाएगी ताकत
Next article Swapna Shastra: अगर सपने में दिखे ये 5 चीजें, तो ससमझ जाइए बदलने वाली है किस्मत
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel