[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business 1 साल की नौकरी पर भी मिलेगी ग्रेच्युटी; लेकिन इन 3 गलतियों पर कंपनी रोक सकती है पैसा

1 साल की नौकरी पर भी मिलेगी ग्रेच्युटी; लेकिन इन 3 गलतियों पर कंपनी रोक सकती है पैसा

0
1 साल की नौकरी पर भी मिलेगी ग्रेच्युटी; लेकिन इन 3 गलतियों पर कंपनी रोक सकती है पैसा

New Gratuity Rules Labor Code : निजी क्षेत्र (Private Sector) में नौकरी करने वाले कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी को लेकर एक बहुत बड़ी और अच्छी खबर है. सरकार ने नए लेबर कोड (New Labour Codes) के जरिए ग्रेच्युटी के पुराने नियमों को पूरी तरह बदल दिया है. नए नियमों ने जहां एक तरफ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है, वहीं दूसरी तरफ दफ्तर में अनुशासन को लेकर नियमों को काफी सख्त भी कर दिया है.

आइए आसान भाषा में समझते हैं ग्रेच्युटी का यह नया गणित, कर्मचारियों को होने वाले फायदे और वे खतरे जिनसे आपकी गाढ़ी कमाई डूब सकती है.

अब 5 साल का इंतजार खत्म: 1 साल में ही ग्रेच्युटी पक्की!

पुराने नियमों के मुताबिक, किसी भी कंपनी में लगातार 5 साल तक काम करने के बाद ही कोई कर्मचारी ग्रेच्युटी का हकदार बनता था. लेकिन नए लेबर कोड ने ‘फिक्स्ड-टर्म कर्मचारियों’ (Fixed-Term Employees – जो कॉन्ट्रैक्ट या निश्चित अवधि के लिए काम करते हैं) के लिए यह पाबंदी खत्म कर दी है.

अब कॉन्ट्रैक्ट (FTE) पर काम करने वाले कर्मचारी सिर्फ 1 साल की नौकरी के बाद भी ग्रेच्युटी के हकदार होंगे. नए नियमों के तहत किसी भी कर्मचारी की बेसिक सैलरी (मूल वेतन) और महंगाई भत्ता (DA) उसकी कुल सीटीसी (CTC) का कम से कम 50% होना अनिवार्य है. पहले कंपनियां भत्तों (Allowances) को बढ़ाकर बेसिक सैलरी कम रखती थीं जिससे ग्रेच्युटी कम बनती थी, लेकिन अब बेसिक सैलरी बढ़ते ही ग्रेच्युटी की रकम भी अपने आप मोटी हो जाएगी.

इन 3 मामलों में कंपनी ‘हड़प’ सकती है आपकी ग्रेच्युटी

ग्रेच्युटी भले ही आपका कानूनी अधिकार है, लेकिन अगर आपका रिकॉर्ड खराब होता है, तो कंपनी को आपका पैसा रोकने का पूरा अधिकार है. कंपनी इन परिस्थितियों में आपकी ग्रेच्युटी पर ताला लगा सकती है.

  • चोरी या धोखाधड़ी (Fraud): यदि कोई कर्मचारी कंपनी में वित्तीय हेराफेरी, रिश्वतखोरी या फर्जी कागजात (फ्रॉड) के जरिए कंपनी को चूना लगाते हुए पकड़ा जाता है.
  • बदतमीजी और अनुशासनहीनता: ऑफिस में किसी के साथ मारपीट करना, महिला कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करना या दफ्तर के नियमों को पूरी तरह ताक पर रखना भारी पड़ सकता है. आरोप साबित होने पर कंपनी 100% ग्रेच्युटी काट सकती है.
  • कंपनी को नुकसान पहुंचाना: यदि कर्मचारी की किसी लापरवाही या जानबूझकर की गई गलती से कंपनी को बड़ा आर्थिक नुकसान होता है, तो कंपनी उस नुकसान की भरपाई कर्मचारी की ग्रेच्युटी के पैसे से कर सकती है. नुकसान की रकम काटने के बाद यदि कुछ बचेगा, तभी कर्मचारी को मिलेगा.

क्या बॉस अपनी मर्जी से पैसा रोक सकता है?

जी नहीं, यह इतना भी आसान नहीं है. अगर कोई कंपनी किसी कर्मचारी की ग्रेच्युटी रोकना चाहती है, तो उसे बाकायदा कानूनी प्रक्रिया का पालन करना होगा. कंपनी को ठोस सबूत पेश करने होंगे और कर्मचारी को अपनी सफाई देने का पूरा मौका देना होगा. अगर आरोप झूठे निकलते हैं, तो कंपनी को देरी की अवधि का भारी ब्याज भी चुकाना पड़ेगा.

Also Read : केंद्रीय कर्मचारियों को लग सकता है लाखों का फटका, वेतन आयोग में देरी से HRA और भत्तों के एरियर पर मंडराया खतरा

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article वैशाली में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर
Next article करंट लगने से शिक्षिका मूर्छित, अस्पताल में भर्ती
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel