[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business बिना पता दिखाएं होगी पहचान, जानिए नए QR कोड वाले डिजाइन के फायदे

बिना पता दिखाएं होगी पहचान, जानिए नए QR कोड वाले डिजाइन के फायदे

0
बिना पता दिखाएं होगी पहचान, जानिए नए QR कोड वाले डिजाइन के फायदे
New Aadhaar Card Design(freepik)

New Aadhaar Card Design: आधार कार्ड आज हमारी पहचान का सबसे बड़ा जरिया है, लेकिन अब इसके डिजाइन और इस्तेमाल के तरीके में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है. NDTV के रिपोर्ट्स के अनुसार, UIDAI आधार को पहले से ज्यादा सुरक्षित और स्मार्ट बनाने जा रहा है. इसका मकसद सिम कार्ड फ्रॉड और बैंक से जुड़ी धोखाधड़ी को रोकना है.

नए आधार कार्ड में क्या खास होगा?

नए डिजाइन में सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब कार्ड के सामने के हिस्से पर केवल आपकी फोटो और एक QR कोड दिखाई देगा. आपकी निजी जानकारी जैसे पता या डेट ऑफ बर्थ सीधे कार्ड पर छपी नहीं होगी. जब भी किसी को आपकी पहचान वेरिफाई करनी होगी, तो वे सिर्फ QR कोड स्कैन करेंगे. इससे आपकी पर्सनल डिटेल्स सुरक्षित रहेंगी और कोई उनका गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा.

नया आधार ऐप कैसे काम करेगा?

हाल ही में सरकार ने एक नया आधार ऐप भी लॉन्च किया है. इस ऐप की मदद से आप अपने बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) को एक क्लिक में लॉक या अनलॉक कर सकते हैं. इसकी सबसे खास बात सिलेक्टिव क्रेडेंशियल शेयरिंग है. यानी अगर आपको कहीं सिर्फ अपनी उम्र बतानी है, तो आप पूरा आधार देने के बजाय सिर्फ उम्र वाला QR कोड दिखा सकते हैं.

क्या एक ऐप में पूरे परिवार का आधार दिखेगा?

जी हां, नए ऐप में वन फैमिली-वन ऐप का फीचर दिया गया है. इसका मतलब है कि आप एक ही मोबाइल पर परिवार के 5 सदस्यों के आधार प्रोफाइल मैनेज कर सकते हैं. इसके अलावा, अब आपको मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए लंबी लाइनों में नहीं लगना होगा, यह काम भी अब ऐप के जरिए आसानी से किया जा सकेगा.

आम जनता को इससे क्या फायदा होगा?

होटल चेक-इन, अस्पताल में भर्ती होना या सिनेमा टिकट बुकिंग जैसे कामों के लिए अब फिजिकल कार्ड साथ रखने की जरूरत कम होगी. चेहरे से वेरिफिकेशन (Face Verification) की सुविधा होने के कारण धोखाधड़ी की गुंजाइश खत्म हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: इन्वेस्टर्स के लिए खुला गौडियम आईवीएफ IPO, ग्रे मार्केट में 11% मुनाफे की उम्मीद

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel