[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business मुकेश अंबानी ने 5वें साल भी नहीं लिया वेतन, वजह जान हो जाएंगे हैरान

मुकेश अंबानी ने 5वें साल भी नहीं लिया वेतन, वजह जान हो जाएंगे हैरान

0
मुकेश अंबानी ने 5वें साल भी नहीं लिया वेतन, वजह जान हो जाएंगे हैरान
Mukesh Ambani Salary

Mukesh Ambani Salary: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक मुकेश अंबानी ने लगातार पांचवें साल भी कंपनी से किसी तरह का कोई वेतन नहीं लिया है. अंबानी ने वित्त वर्ष 2020-21 के बाद से ही कोई सैलरी नहीं ली है. दरअसल, कोरोना महामारी के बाद उपजी विकट स्थितियों के कारण मुकेश अंबानी ने स्वेच्छा से सभी प्रकार के भत्ते, सेवानिवृत्ति लाभ और किसी भी तरह के कमीशन सहित अपनी पूरी सैलरी को छोड़ने का फैसला लिया था.

15 करोड़ रुपये पर सीमित थी सैलरी

कोरोना से पहले वित्त वर्ष 2008-09 से 2019-20 के बीच मुकेश अंबानी ने अपने वार्षिक पारिश्रमिक को 15 करोड़ रुपये पर सीमित रखा था. वजह थी प्रबंधकीय स्तर पर इंडस्ट्री और कंपनी के लिए व्यक्तिगत उदाहरण स्थापित करना. बता दें कि, भारत में कोविड-19 महामारी ने देश के सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक हालात पर बहुत बुरा असर डाला था. रिलायंस की वार्षिक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ.

रिलायंस की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर निखिल मेसवानी को कुल 25 करोड़ रुपये सालाना सैलरी व अन्य मदों में मिलते हैं. वहीं, इनके छोटे भाई हितल मेसवानी की सैलरी भी 25 करोड़ रुपये ही है. रिलायंस के अन्य एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पी एम एस प्रसाद को करीब 20 करोड़ रुपये सैलरी व अन्य मदों में मिलते हैं.

यह भी पढ़ें: Mukesh Ambani की कंपनी का सरकारी खजाने में योगदान सबसे बड़ा, 6 साल में जमा किये 10 लाख करोड़ से ज्यादा रकम

यह भी पढ़ें: Bank Holiday : 8, 9 और 10 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, जल्द निपटा लें जरूरी काम

यह भी पढ़ें: RBI Repo Rate: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, RBI ने 5.5% पर रखा बरकरार, जानें क्या होगा प्रभाव

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article बिहार में इंस्पायर अवार्ड योजना को लेकर 462 स्कूल प्राचार्य पर गिरी गाज, 24 घंटे में मांगा गया जवाब
Next article Instagram कर रहा X और TikTok की नकल, लेकर आया नया रिपोस्ट समेत ये 3 मजेदार फीचर्स
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel