[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar माता वैष्णो देवी के दर्शन को जाना होगा आसान, रांची से श्रीनगर के लिए शुरू हो रही विमान सेवा

माता वैष्णो देवी के दर्शन को जाना होगा आसान, रांची से श्रीनगर के लिए शुरू हो रही विमान सेवा

0
माता वैष्णो देवी के दर्शन को जाना होगा आसान, रांची से श्रीनगर के लिए शुरू हो रही विमान सेवा

Ranchi To Srinagar Flight Service: झारखंड की राजधानी रांची से माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है. अब उन्हें ट्रेन में लंबी यात्रा नहीं करनी होगी. रांची से श्रीनगर के लिए विमान सेवा शुरू होने जा रही है. जी हां, रांची के लोग भी अब विमान से जम्मू-कश्मीर की यात्रा कर सकेंगे. रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की ओर से ग्रीष्मकालीन शेड्यूल जारी किया गया है, जिसमें यह जानकारी दी गयी है. यह विमान दिल्ली के रास्ते श्रीनगर तक जायेगी.

26 मार्च से लागू हो जायेगा ग्रीष्मकालीन शेड्यूल

ग्रीष्मकालीन शेड्यूल 2023 आगामी 26 मार्च से लागू हो जायेगा. यह शेड्यूल 28 अक्टूबर 2023 तक लागू रहेगा. इस शेड्यूल में बताया गया है कि कई नये शहरों के लिए भी रांची से विमान सेवा की शुरुआत की जायेगी. ग्रीष्मकालीन शेड्यूल के मुताबिक, एयर एशिया के विमान दिल्ली-रांची-दिल्ली-श्रीनगर के बीच उड़ान भरेंगे. इससे जम्मू-कश्मीर में स्थित माता वैष्णोदेवी की यात्रा करने वाले झारखंड के लोगों का काफी वक्त बचेगा.

Also Read: Jharkhand News : रांची से उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान पर लगी रोक हटी, अब बढ़ेंगी विमान सेवाएं
जयपुर, गोवा और देवघर के लिए भी रांची से उड़ान भरेंगे विमान

इतना ही नहीं, कई और शहरों के लिए भी रांची से विमान सेवा शुरू हो सकती है. विमानन कंपनियों को इसकी अनुमति मिल गयी है. जिन नये शहरों के लिए विमान का शेड्यूल जारी किया गया है, उसमें राजस्थान की राजधानी जयपुर, प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गोवा, दक्षिण भारत के शहर कोचीन, मैंगलोर और विशाखापत्तनम के अलावा श्रीनगर और देवघर शामिल हैं. इस तरह रांची से उड़ान भरने वाले विमानों की संख्या बढ़कर 41 हो जायेगी.

अकासा एयरलाइंस के विमान भी रांची से भरेंगे उड़ान

अकासा एयर ने भी अपने विमानों का परिचालन शुरू करने का ऐलान किया है. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक केएल अग्रवाल के हस्ताक्षर से जारी शेड्यूल में बताया गया है कि अकासा एयर के विमान बैंगलोर-रांची-हैदराबाद, हैदराबाद-रांची-बैंगलोर और बैंगलोर-रांची-बैंगलोर के लिए उड़ान भरेंगे.

Also Read: Ranchi To Ahmedabad Indigo Flight : रांची से अहमदाबाद के लिए विमान सेवा आज से शुरू, सप्ताह में इतने दिन भर सकेंगे उड़ान, पढ़िए पूरी डिटेल्स
बैंगलोर और हैदराबाद के लिए उड़ान भरेंगे अकासा एयरलाइंस के विमान

बैंगलोर-रांची-हैदराबाद विमान सुबह 8:40 बजे बैंगलोर से रवाना होगा और 9:20 बजे रांची पहुंच जायेगा. इसके बाद हैदराबाद के लिए रवाना हो जायेगा. इसी तरह, हैदराबाद-रांची-बैंगलोर की फ्लाइट दोपहर में हैदराबाद से 1:40 बजे उड़ान भरेगी और 2:15 बजे यात्रियों को रांची पहुंचा देगी. अकासा एयर की तीसरी फ्लाइट शाम को 6:45 बजे बैंगलोर से उड़ान भरेगी और शाम को 7:25 बजे रांची पहुंचा देगी.

नोट : अभी अकासा एयर की सेवा शुरू नहीं हुई है. जिन नये विमानों की घोषणा की गयी है, उनकी सेवा भी तभी उपलब्ध होगी, जब विमानन कंपनी के पास विमान उपलब्ध होंगे.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article आगरा में जय श्री राम सेवा समिति कराएगी नौ दिवसीय श्री राम कथा, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री होंगे शामिल
Next article एमसीडी स्थायी समिति चुनाव : दिल्ली हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए दो हफ्ते की दी मोहलत
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel