[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Maithili Thakur Net Worth: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं मैथिली ठाकुर, एक शो से कितनी कमाती हैं और अब चुनाव में एंट्री!

Maithili Thakur Net Worth: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं मैथिली ठाकुर, एक शो से कितनी कमाती हैं और अब चुनाव में एंट्री!

0
Maithili Thakur Net Worth: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं मैथिली ठाकुर, एक शो से कितनी कमाती हैं और अब चुनाव में एंट्री!
मैथली ठाकुर (फाइल फोटो )

Maithili Thakur Net Worth: बिहार की मधुबनी जिले की बेटी और मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर अब सिर्फ संगीत जगत की पहचान नहीं हैं. अपनी सुरमयी आवाज़ से लोगों के दिलों को छूने वाली मैथिली अब राजनीतिक मैदान में भी कदम रख सकती हैं.

हाल ही में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वह बिहार विधानसभा चुनाव में हिस्सा ले सकती हैं. 25 साल की इस युवा गायिका ने अपने संगीत से न केवल देश-दुनिया में नाम कमाया बल्कि अपने परिवार की जिंदगी भी बदल डाली है. उनकी एक शो की कमाई जानकर आप हैरान रह जाएंगे.

संगीत में पहचान

मैथिली ठाकुर को राष्ट्रीय स्तर की पहचान ‘द राइजिंग स्टार’ शो से मिली. इसके बाद उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया, जहां उनकी भजन और लोकगीत प्रस्तुतियाँ लोकप्रिय हुईं. आज उनके यूट्यूब चैनल पर 51 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं और सोशल मीडिया पोस्ट से वह हर महीने लगभग 50 लाख रुपये तक कमाती हैं.

लाइव शो और कमाई (Maithili Thakur Live Show and Earnings)

मैथिली सिर्फ ऑनलाइन ही नहीं, बल्कि लाइव शो से भी शानदार कमाई करती हैं.

  • एक शो की फीस: 5 से 7 लाख रुपये
  • मासिक शो की संख्या: 12 से 15
  • मासिक अनुमानित कमाई: 90 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये तक

इन आंकड़ों से साफ है कि 25 साल की उम्र में मैथिली ने संगीत की दुनिया में आर्थिक सफलता भी हासिल कर ली है.

Image 107
मैथली ठाकुर की यूट्यूब चैनल

शुरुआती जीवन और शिक्षा

मैथिली ठाकुर की प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली में हुई. उनके पिता म्यूजिक क्लास चलाते थे, जिससे परिवार का खर्च चलता था. आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी, लेकिन मैथिली ने लगातार रियाज और मेहनत से अपनी कला को निखारा. उनकी मेहनत का परिणाम यह हुआ कि उन्हें नेशनल क्रिएटर अवार्ड और बिहार स्टेट आइकॉन का सम्मान भी मिला.

Also Read: PM किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी, जानें आपके खाते में कब तक आएंगे पैसे

मैथिली ठाकुर का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

मैथिली ठाकुर का जन्म बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी गांव में हुआ था.

मैथिली ठाकुर की इनकम कितनी है?

मैथिली ठाकुर एक शो के लिए 5 से 7 लाख रुपये चार्ज करती हैं और महीने में लगभग 12-15 शो करती हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया से भी वह हर महीने लगभग 50 लाख रुपये कमाती हैं. कुल मिलाकर उनकी मासिक कमाई 90 लाख से 1 करोड़ रुपये तक हो सकती है.

मैथिली ठाकुर की उम्र कितनी है?

मैथिली ठाकुर वर्तमान में 25 साल की हैं.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article JEE Main 2026 Registration: 12वीं के बाद इंजीनियरिंग का सुनहरा मौका, ऐसे करें Apply और देखें Exam Details
Next article Bigg Boss 19: फरहाना, नेहल और मालती की चाल से घर में आएगा नया तूफान, कई सदस्यों के ऊपर गिरेगी बिजली
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel