[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business 50 रुपये महंगा हो गया एलपीजी सिलेंडर, उज्ज्वला कनेक्शन पर भी बढ़ेगा दाम

50 रुपये महंगा हो गया एलपीजी सिलेंडर, उज्ज्वला कनेक्शन पर भी बढ़ेगा दाम

0
50 रुपये महंगा हो गया एलपीजी सिलेंडर, उज्ज्वला कनेक्शन पर भी बढ़ेगा दाम
LPG Cylinder Price hike

LPG Price Hike: केंद्र सरकार ने देश के आम उपभोक्ताओं को करारा झटका देते हुए एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को घोषणा की कि भारत में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. सरकार का यह निर्णय सभी उपभोक्ताओं को प्रभावित करेगा. इसमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थी को भी अब बढ़ी हुई कीमत का भुगतान करना होगा.

किसे कितनी चुकानी होगी कीमत

सरकार की ओर से एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी किए जाने के बाद अब PMUY लाभार्थियों को प्रति एलपीजी सिलेंडर 550 रुपये चुकाने होंगे, जबकि सामान्य उपभोक्ताओं को 853 रुपये देने होंगे. पहले यह कीमत क्रमशः 500 रुपये और 803 रुपये थी. केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय अस्थायी है और सरकार हर 2-3 सप्ताह में इसकी समीक्षा करती रहेगी.

तेल कंपनियों के नुकसान की होगी भरपाई

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यह भी बताया कि सोमवार को उत्पाद शुल्क (excise duty) में जो वृद्धि की गई है, उसका बोझ आम उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा. इसका मुख्य उद्देश्य तेल विपणन कंपनियों (OMCs) को हुई हानि की भरपाई करना है. उन्होंने बताया कि कंपनियों को गैस के क्षेत्र में लगभग 43,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जिसे सरकार इस शुल्क वृद्धि के माध्यम से कवर करने की कोशिश कर रही है.

इसे भी पढ़ें: प्रॉपर्टी खरीदने से पहले जान लें रजिस्ट्री और म्यूटेशन के नियम, वरना हो जाएगा बड़ा नुकसान

क्रूड ऑयल की कीमतों उतार-चढ़ाव जारी

सरकार की ओर से यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है और घरेलू बाजार में गैस सब्सिडी को लेकर कई सवाल उठते रहे हैं. हालांकि, पुरी ने भरोसा दिलाया कि सरकार उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और हर बदलाव की नियमित समीक्षा की जाएगी. इस निर्णय से जहां एक ओर रसोई का बजट थोड़ा बढ़ेगा, वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा तेल कंपनियों को राहत देने का प्रयास भी नजर आता है. यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी हफ्तों में LPG कीमतों में कोई राहत मिलती है या नहीं.

इसे भी पढ़ें: ट्रंप के टैरिफ से जोरदार तरीके से टूटा शेयर बाजार, 2020 में हुई थी बड़ी गिरावट

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article फुटबॉल के सेमीफाइनल एक गोल से जीती बिहार की टीम टीम
Next article नम आंखों से दी गयी मां दुर्गा को विदाई
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel