[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business रसोई में लगी ‘महंगाई की आग’ घरेलू सिलेंडर ₹60 तो कॉमर्शियल सीधे ₹115 महंगा, जानें अपने शहर के नए दाम

रसोई में लगी ‘महंगाई की आग’ घरेलू सिलेंडर ₹60 तो कॉमर्शियल सीधे ₹115 महंगा, जानें अपने शहर के नए दाम

0
रसोई में लगी ‘महंगाई की आग’ घरेलू सिलेंडर ₹60 तो कॉमर्शियल सीधे ₹115 महंगा, जानें अपने शहर के नए दाम

LPG Price Hike: आम जनता की रसोई पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है. केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये की भारी बढ़ोतरी की है. इसके साथ ही व्यापारिक इस्तेमाल में आने वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं. बढ़ी हुई ये कीमतें आज, 7 मार्च 2026 से पूरे देश में प्रभावी हो गई हैं.

घरेलू सिलेंडर अब 913 रुपये के पार

राजधानी दिल्ली में अब 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलेंडर 913 रुपये में मिलेगा, जो कल तक 853 रुपये का था. गौर करने वाली बात यह है कि घरेलू सिलेंडर के दामों में यह बदलाव करीब एक साल के अंतराल के बाद देखा गया है. इससे पहले 8 अप्रैल 2025 को कीमतों में 50 रुपये का इजाफा किया गया था.

Whatsapp Image 2026 03 07 At 12.02.51 Pm
पटना शहर में पहले घरेलू सिलेंडर के दाम
Image 37
पटना शहर में पहले घरेलू सिलेंडर के नए दाम

प्रमुख शहरों में घरेलू सिलेंडर के नए दाम

शहरनए दाम (₹)पुराने दाम (₹)अंतर (₹)
दिल्ली913.00853.00+60.00
कोलकाता939.00879.00+60.00
मुंबई912.50852.50+60.00
चेन्नई928.50868.50+60.00
भोपाल918.50858.50+60.00
जयपुर916.50856.50+60.00
पटना1011.00951.00+60.00
रायपुर984.00924.00+60.00

कॉमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा

होटल और रेस्टोरेंट व्यवसायियों के लिए भी राहत की खबर नहीं है. 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 115 रुपये की वृद्धि की गई है. दिल्ली में अब इसकी कीमत 1883 रुपये हो गई है. बता दें कि इससे पहले 1 मार्च को भी इसमें 31 रुपये की मामूली बढ़ोतरी की गई थी.

कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम

शहरनए दाम (₹)पुराने दाम (₹)अंतर (₹)
दिल्ली1883.001768.50+114.50
कोलकाता1990.001875.50+114.50
मुंबई1835.001720.50+114.50
चेन्नई2043.501929.00+114.50
भोपाल1910.501796.00+114.50
जयपुर1990.001875.50+114.50
पटना2150.002035.50+114.50
रायपुर2109.501995.00+114.50

किल्लत रोकने के लिए सरकार का ‘इमरजेंसी’ एक्शन

बाजार में गैस की संभावित कमी (Shortage) को देखते हुए सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है. 5 मार्च को अपनी इमरजेंसी शक्तियों का प्रयोग करते हुए सरकार ने देश की सभी तेल रिफाइनरी कंपनियों को स्पष्ट आदेश दिया है कि वे LPG उत्पादन की क्षमता बढ़ाएं.

इसका सीधा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कीमतों में वृद्धि के बीच बाजार में सिलेंडर की कोई किल्लत न हो और जनता को सप्लाई के लिए भटकना न पड़े. सरकार ने कंपनियों को अन्य पेट्रोलियम उत्पादों के मुकाबले रसोई गैस के उत्पादन को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है.

Also Read: होर्मुज संकट का असर भारत में, अदाणी गैस ने कमर्शियल ग्राहकों की सप्लाई घटाई

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article बोकारो थर्मल में बिजली उत्पादन ठप, झारखंड समेत कई राज्यों में नहीं मिलेगी बिजली
Next article बिना केमिकल के सफेद बालों को करें काला! घर पर बनाएं ये नेचुरल हेयर डाई, टिकेगी महीनों तक
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel