[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business LPG e-KYC को लेकर सरकार की सफाई, सभी कंज्यूमर के लिए जरूरी नहीं, जानें नियम

LPG e-KYC को लेकर सरकार की सफाई, सभी कंज्यूमर के लिए जरूरी नहीं, जानें नियम

0
LPG e-KYC को लेकर सरकार की सफाई, सभी कंज्यूमर के लिए जरूरी नहीं, जानें नियम
कम स्टॉक में ज्यादा से ज्यादा परिवारों तक गैस पहुंचाना (फोटो क्रेडिट-Canva)

LPG e-KYC : पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने LPG कनेक्शन के e-KYC को लेकर फैली भ्रम की स्थिति पर सफाई दी है. मंत्रालय ने कहा है कि e-KYC सिर्फ उन्हीं उपभोक्ताओं के लिए जरूरी है, जिन्होंने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है. यानी सभी गैस उपभोक्ताओं के लिए यह अनिवार्य नहीं है.

किसे करना है e-KYC ?

मंत्रालय के मुताबिक, जिन लोगों ने पहले से ही आधार आधारित e-KYC पूरा कर लिया है, उन्हें दोबारा इसे कराने की जरूरत नहीं है. हाल ही में जो खबरें आई थीं कि सभी उपभोक्ताओं के लिए e-KYC जरूरी कर दिया गया है, वे गलत हैं. सरकार का कहना है कि यह सिर्फ लंबित e-KYC को पूरा कराने के लिए एक नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है, कोई नया नियम लागू नहीं किया गया है.

PMUY उपभोक्ताओं के लिए क्या नियम है ?

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों के लिए अलग नियम है. उन्हें साल में एक बार e-KYC कराना जरूरी है, लेकिन यह भी सिर्फ उन लोगों पर लागू होता है जो सब्सिडी ले रहे हैं. खास बात यह है कि सात सिलेंडर तक सब्सिडी लेने वालों पर यह लागू नहीं होता, बल्कि आठवें सिलेंडर से आगे सब्सिडी पाने के लिए e-KYC जरूरी हो जाता है.

घर बैठे कर सकते हैं e-KYC

मंत्रालय ने बताया कि e-KYC की प्रक्रिया काफी आसान है और इसे घर बैठे मुफ्त में पूरा किया जा सकता है. इसके लिए आपको गैस कंपनी का मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा. जैसे इंडेन, भारत गैस या HP गैस. इसके साथ Aadhaar FaceRD ऐप डाउनलोड करके फेस स्कैन करना होगा और निर्देशों का पालन करना होगा. सरकार ने साफ किया है कि अगर किसी ने e-KYC नहीं भी कराया है, तो भी उसे LPG सिलेंडर मिलने में कोई दिक्कत नहीं होगी. गैस सप्लाई पहले की तरह जारी रहेगी.

क्यों जरूरी है e-KYC ?

मंत्रालय का कहना है कि आधार आधारित e-KYC से सिस्टम में पारदर्शिता आती है. इससे फर्जी या डुप्लीकेट कनेक्शन की पहचान करना आसान होता है और सही लोगों तक सब्सिडी पहुंचती है. कुल मिलाकर, सरकार ने साफ कर दिया है कि आम उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है. e-KYC सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए जरूरी है, जिन्होंने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है.

Also Read: 1 अप्रैल से बदलेंगे अंडा बिक्री के नियम, यूपी में हर अंडे पर एक्सपायरी डेट अनिवार्य

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद
Next article 4 साल के बेटे ने दी शहीद पिता को मुखाग्नि, मां-पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, मोतिहारी एनकाउंटर में STF जवान हुए शहीद
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel