[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business दिल्ली हाई कोर्ट में ठप हुआ खाना बनना, वकीलों को सैंडविच और सलाद से करना पड़ रहा गुजारा, LPG शॉर्टेज का असर

दिल्ली हाई कोर्ट में ठप हुआ खाना बनना, वकीलों को सैंडविच और सलाद से करना पड़ रहा गुजारा, LPG शॉर्टेज का असर

0
दिल्ली हाई कोर्ट में ठप हुआ खाना बनना, वकीलों को सैंडविच और सलाद से करना पड़ रहा गुजारा, LPG शॉर्टेज का असर
दिल्ली हाई कोर्ट (फोटो क्रेडिट-सोशल मीडिया )

LPG Cylinder Crisis: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और तेल-गैस की किल्लत का असर अब देश की राजधानी के सबसे सुरक्षित इलाकों में भी दिखने लगा है. ताजा मामला दिल्ली हाई कोर्ट का है, जहाँ एलपीजी (LPG) सिलेंडर न मिलने की वजह से वकीलों की कैंटीन में खाना बनना बंद हो गया है.

कैंटीन में ‘मेन कोर्स’ पर लगा ब्रेक

दिल्ली हाई कोर्ट की ‘लॉयर्स कैंटीन’ मैनेजमेंट ने 11 मार्च को एक नोटिस जारी कर जानकारी दी कि गैस सिलेंडर की अनुपलब्धता के कारण फिलहाल मुख्य भोजन (मेन कोर्स) नहीं बनाया जा पा रहा है. नोटिस में साफ कहा गया है कि जब तक गैस की सप्लाई बहाल नहीं होती, तब तक पका हुआ खाना सर्व करना मुमकिन नहीं होगा.

क्या मिलेगा और क्या नहीं ?

  • कैंटीन मैनेजमेंट ने वकीलों और कोर्ट स्टाफ को हो रही परेशानी के लिए माफी मांगी है और बताया है कि
  • क्या नहीं मिलेगा: लंच या अन्य पकी हुई चीजें (मेन कोर्स).
  • क्या मिलेगा: वैसी चीजें जिन्हें पकाने की जरूरत नहीं पड़ती, जैसे सैंडविच, सलाद, फ्रूट चाट और अन्य रिफ्रेशमेंट्स.

कब तक सुधरेंगे हालात ?

फिलहाल कैंटीन मैनेजमेंट के पास इस बात की कोई पुख्ता जानकारी नहीं है कि गैस की सप्लाई कब तक सामान्य होगी. नोटिस में कहा गया है कि जैसे ही सिलेंडर उपलब्ध होंगे, खाना दोबारा बनाना शुरू कर दिया जाएगा.

Pk Graphics
भारत की LPG पर निर्भरता

क्यों हुई गैस की किल्लत ?

दिल्ली हाई कोर्ट जैसी जगह पर गैस की यह कमी सीधे तौर पर वेस्ट एशिया (मिडल ईस्ट) के संकट से जुड़ी है.

  • सप्लाई चेन में रुकावट: अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने फ्यूल लॉजिस्टिक्स को प्रभावित किया है.
  • हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) की घेराबंदी: इस रास्ते से होने वाली गैस सप्लाई रुकने की वजह से भारत के कुछ हिस्सों में किल्लत शुरू हो गई है.
  • आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act): हालात की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने कल ही इस कानून को लागू किया है ताकि नेचुरल गैस की सप्लाई को रेगुलेट किया जा सके.

Also Read: पटना में ₹1000 के पार पहुंचा LPG सिलेंडर, यूपी-बिहार में भी बढ़े दाम; यहां देखें हर शहर का रेट

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article होल्डिंग टैक्स बकायेदारों पर नगर पंचायत सख्त, बिजली कनेक्शन काटने की तैयारी
Next article घर में जरूर लगाएं खुशबू और पॉजिटिव वाइब्स लाने वाले ये 5 खूबसूरत फूल
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel