[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business रसोई गैस सिलेंडर के नियमों में बड़ा बदलाव, अब बुकिंग करने से पहले जान लें ये नई गाइडलाइन

रसोई गैस सिलेंडर के नियमों में बड़ा बदलाव, अब बुकिंग करने से पहले जान लें ये नई गाइडलाइन

0
रसोई गैस सिलेंडर के नियमों में बड़ा बदलाव, अब बुकिंग करने से पहले जान लें ये नई गाइडलाइन
LPG Cylinder Booking Rules Changed

LPG Cylinder Booking Rules Changed: अगर आप घर में एलपीजी (LPG) सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं, तो सावधान हो जाइए! वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सरकार और तेल कंपनियों ने गैस रिफिलिंग के नियमों में सख्ती कर दी है. अब एक सिलेंडर लेने के बाद आप तुरंत दूसरा सिलेंडर नहीं ले पाएंगे.

दूसरा सिलेंडर अब 21 दिन बाद ही मिलेगा

पहले एक सिलेंडर लेने के 15 दिन बाद आप दूसरा ले सकते थे, लेकिन अब इस समय सीमा को बढ़ाकर 21 दिन कर दिया गया है. सभी गैस एजेंसियों के सिस्टम में अब लॉक लगा दिया गया है. अब आपको अपना अगला सिलेंडर तभी मिलेगा जब पिछले सिलेंडर की डिलीवरी को पूरे 21 दिन हो चुके होंगे। हालांकि, आप अपनी जरूरत के हिसाब से बुकिंग पहले डाल सकते हैं.

जानिए साल भर में कितना मिलेगा सिलेंडर

तेल कंपनियों ने साफ कर दिया है कि एक कनेक्शन पर साल भर (1 अप्रैल से 31 मार्च) में अधिकतम 15 सिलेंडर ही मिलेंगे.

  • 12 सिलेंडर आपको सरकारी सब्सिडी वाली रेट पर मिलेंगे.
  • अगर आपको 12 से ज्यादा की जरूरत है, तो बाकी 3 आपको बिना सब्सिडी यानी बाजार भाव पर खरीदने होंगे.

सप्लाई में कोई कमी नहीं, रविवार को भी खुलेगा प्लांट

आम जनता को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि गैस की कोई किल्लत नहीं है. कंपनियों ने निर्देश दिया है कि बुकिंग के 24 घंटे के अंदर डिलीवरी दी जाए. सप्लाई चैन को बनाए रखने के लिए इस रविवार को भी बॉटलिंग प्लांट चालू रहेंगे ताकि हर घर तक समय पर गैस पहुंच सके.

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में लगी आग

7 मार्च से कमर्शियल गैस (19 किलो) इस्तेमाल करने वालों की जेब पर भारी बोझ बढ़ा है. दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 115 रुपये की भारी बढ़ोत्तरी हुई है, जिसके बाद इसकी नई कीमत 1,883 रुपये हो गई है. यहां देखें प्रमुख महानगरों में कमर्शियल गैस के नए रेट.

शहर14.2 किलो घरेलू एलपीजी सिलेंडर19 किलो कमर्शियल सिलेंडर
पटना942.50 रुपये2095 रुपये
लखनऊ980 रुपये1998 रुपये
रांची970.50 रुपये1876 रुपये
दिल्ली913.00 रुपये1883 रुपये
मुंबई912.50 रुपये1835 रुपये
कोलकाता1030.00 रुपये1990 रुपये
चेन्नई928.50 रुपये2043.50 रुपये

Also Read: घर की लक्ष्मी के नाम पर खरीदे प्रॉपर्टी, पाएं टैक्स में भारी छूट

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel