[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business LPG सिलेंडर बुकिंग का बदला नियम, अब 25 दिन से पहले नहीं मिलेगी दूसरी रिफिल

LPG सिलेंडर बुकिंग का बदला नियम, अब 25 दिन से पहले नहीं मिलेगी दूसरी रिफिल

0
LPG सिलेंडर बुकिंग का बदला नियम, अब 25 दिन से पहले नहीं मिलेगी दूसरी रिफिल
अब 25 दिन से पहले नहीं होगी दूसरी बुकिंग

LPG Cylinder Booking Rules Changed: मिडिल ईस्ट संकट के बीच सिलेंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने LPG बुकिंग का नियम सख्त कर दिया है. अब एक रिफिल के बाद दूसरा सिलेंडर 25 दिन के अंतर पर ही बुक होगा. साथ ही, रिफाइनरियों को उत्पादन बढ़ाने और कमर्शियल के बजाय घरेलू सप्लाई को प्राथमिकता देने का आदेश दिया गया है.

सिलेंडर बुकिंग में क्यों हुई देरी?

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह देखा गया कि जो लोग पहले 55 दिनों में सिलेंडर बुक करते थे, वे डर के मारे अब 15-15 दिनों में ही बुकिंग करने लगे हैं. इस अफरा-तफरी और स्टॉक दबाने की आदत को रोकने के लिए बुकिंग का अंतर 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है. यानी अब आप एक सिलेंडर लेने के बाद 25 दिन से पहले दूसरी बुकिंग नहीं कर पाएंगे.

पेट्रोल-डीजल और हवाई ईंधन (ATF) का क्या होगा ?

बढ़ते कच्चे तेल के दामों के बीच राहत की खबर यह है कि भारत के पास पर्याप्त स्टॉक है.

  • कीमतें कब बढ़ेंगी ? : जब तक कच्चा तेल $130 प्रति बैरल के पार नहीं जाता, तब तक पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की उम्मीद कम है. सरकार को भरोसा है कि तेल $100 के आसपास रहेगा.
  • सप्लाई का नया रास्ता: भारत अब हॉर्मुज की खाड़ी (Strait of Hormuz) के अलावा दूसरे रास्तों से भी कच्चा तेल मंगवाने की प्रक्रिया तेज कर रहा है.
  • हवाई ईंधन (ATF): भारत हवाई ईंधन का बड़ा उत्पादक और निर्यातक है, इसलिए विमानों के ईंधन की कमी को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है.

Also Read: रिटायरमेंट की टेंशन खत्म! इस सरकारी योजना में मिलेगा FD से ज्यादा रिटर्न, आज ही करें इन्वेस्ट

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article बिजली कनेक्शन काटे जाने के विरोध में किया सड़क जाम
Next article मुख्यमंत्री के संभावित आगमन की प्रशासनिक तैयारी तेज
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel