[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business व्हाट्सएप पर एक ‘Hi’ और इंश्योरेंस प्रीमियम का फटाफट पेमेंट, एलआईसी की नई फैसलिटी

व्हाट्सएप पर एक ‘Hi’ और इंश्योरेंस प्रीमियम का फटाफट पेमेंट, एलआईसी की नई फैसलिटी

0
व्हाट्सएप पर एक ‘Hi’ और इंश्योरेंस प्रीमियम का फटाफट पेमेंट, एलआईसी की नई फैसलिटी
LIC on WhatsApp

LIC on WhatsApp: अगर आप लाइफ इंश्योरेंस, कार इंश्योरेंस या किसी और प्रकार के इंश्योरेंस के प्रीमियम का भुगतान करते हैं और आपको इसमें परेशानियों का सामना करना पड़ता है, तो अब आपका यह झंझट दूर हो गया है. भारत की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने एक नई सुविधा की शुरुआत की है. वह यह कि आप कंपनी के व्हाट्सएप नंबर पर सिर्फ एक ‘Hi’ भेजेंगे और आपके इंश्योरेंस प्रीमियम का भुगतान हो जाएगा. इसके लिए व्हाट्सएप पर आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करने होंगे. इससे आपका काम आसान हो जाएगा. आइए, जानते हैं कि व्हाट्सएप के जरिए एलआईसी इंश्योरेंस प्रीमियम का भुगतान कैसे होगा?

एलआईसी का व्हाट्सएप नंबर

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने ग्राहकों की सुविधा के मद्देनजर अपनी सेवाओं को आसान बनाते हुए उसका डिजिटाइजेशन कर दिया है. उसके इस प्रयास से अब ग्राहक व्हाट्सएप के जरिए अपनी पॉलिसी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और सीधे मोबाइल से ही प्रीमियम का भुगतान भी कर सकते हैं. पॉलिसीधारकों को यह खास सुविधा देने के लिए एलआईसी ने 8976862090 व्हाट्सएप नंबर जारी किया है.

व्हाट्सएप से ऐसे करें प्रीमियम का भुगतान

एलआईसी प्रीमियम का भुगतान अब आप अपने मोबाइल से व्हाट्सएप के जरिए भी कर सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले 8976862090 नंबर पर ‘Hi’ टाइप कर भेजना होगा, इसके जवाब में आपको एक ऑटोमैटिक मैसेज मिलेगा, जिसमें 15 सेवाओं के विकल्प दिए होंगे. आप इनमें से अपनी पॉलिसी से संबंधित जानकारी देख सकते हैं और UPI, नेट बैंकिंग या डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके प्रीमियम का आसानी से भुगतान कर सकते हैं. इसके साथ ही, भुगतान के तुरंत बाद आपको इसकी रसीद भी मिल जाएगी.

इसे भी पढ़ें: विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर का एक धागे का बंधन, मास्टर ब्लास्टर ने खोला बड़ा राज

व्हाट्सएप पर एलआईसी 15 सेवाएं

  • प्रीमियम भुगतान
  • बोनस की जानकारी
  • पॉलिसी स्टेटस
  • लोन एलिजिबिलिटी कोटेशन
  • लोन रीपेमेंट कोटेशन
  • लोन इंटरेस्ट देय
  • प्रीमियम पेड सर्टिफिकेट
  • स्टेटमेंट ऑफ यूनिट्स
  • पेंशन की जानकारी
  • पेंशन क्रेडिट की जानकारी
  • क्लेम ड्यू डेट
  • क्लेम पेड डिटेल्स
  • एलआईसी सर्विस लिंक्स
  • ऑप्ट इन/ऑप्ट आउट सर्विसेज
  • कन्वर्सेशन खत्म करें

रिपोर्ट: साक्षी सिन्हा

इसे भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर सैटेलाइट बना सेंसेक्स, सेना को दी 2,975 अंकों की सलामी

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article किलकारी में कार्यशाला के बहाने बच्चों में जगायी गयी विज्ञान की चेतना
Next article केवीके मांडू में वैज्ञानिक सलाहकार समिति (सीएसी) की बैठक
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel