[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business LIC नया हेल्थ इंश्योरेंस प्लान जल्द होगा लॉन्च, कंपनी कर रही तैयारी

LIC नया हेल्थ इंश्योरेंस प्लान जल्द होगा लॉन्च, कंपनी कर रही तैयारी

0
LIC नया हेल्थ इंश्योरेंस प्लान जल्द होगा लॉन्च, कंपनी कर रही तैयारी
हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर में कदम जल्द रखेगी एलआईसी. फोटो: सोशल मीडिया

LIC Health Insurance: भारत की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) जल्द ही स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में कदम रख सकती है. एलआईसी के चेयरमैन सिद्धार्थ मोहंती ने मंगलवार को अपने एक बयान में कहा कि उनकी कंपनी स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में प्रवेश कर सकती है. उन्होंने कहा कि ऐसा मौका मिले पर वह अधिग्रहण का विकल्प भी तलाश सकते हैं.

बीमा अधिनियम में संशोधन की उम्मीद

ऐसी उम्मीद भी की जा रही है कि हेल्थ इंश्योरेंस का लाइसेंस हासिल करने के लिए बीमा अधिनियम में संशोधन भी किया जा सकता है. बीमा अधिनियम 1938 और भारतीय बीमा नियामक विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) के नियमों के अनुसार किसी बीमाकर्ता को एक इकाई के तहत जीवन, सामान्य या स्वास्थ्य बीमा करने के लिए समग्र लाइसेंस की अनुमति नहीं है.

आंतरिक तौर पर चल रहा है काम

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एलआईसी के चेयरमैन सिद्धार्थ मोहंती ने वित्त वर्ष 2023-24 के वित्तीय आंकड़े पेश करते हुए कहा कि एलआईसी अग्नि और इंजीनियरिंग जैसे सामान्य बीमा में विशेषज्ञ नहीं है, लेकिन यह स्वास्थ्य बीमा कर सकता है. उन्होंने कहा कि इस पर आंतरिक तौर पर काम जारी है. हम स्वास्थ्य बीमा के लिए अधिग्रहण का विकल्प तलाश सकते हैं.

30 मई को खुलेगा ऐमट्रोन इलेक्ट्रॉनिक्स का आईपीओ

बीमा अधिनियम में होगा संशोधन

मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि एक संसदीय समिति ने फरवरी 2024 के दौरान देश में बीमा की पहुंच बढ़ाने के लिए एक इकाई के तहत जीवन, सामान्य या स्वास्थ्य बीमा करने के लिए बीमाकर्ता के लिए एक समग्र लाइसेंस शुरू करने का सुझाव दिया था. भाजपा के नेता जयंत सिन्हा के नेतृत्व वाली समिति ने सरकार को बीमा कंपनियों के लिए समग्र लाइसेंसिंग का प्रावधान शुरू करने और कानून में जल्द से जल्द संशोधन करने का सुझाव दिया था.

सावधान! PAN-Aadhaar को जल्द करा लें लिंक, वर्ना दोगुना कटेगा टीडीएस

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी अखिलेश यादव बांसगांव में, बोले पीएम मोदी ने किसानों, नौजवानों से झूठ बोला
Next article Mahindra XUV 3XO की धमाकेदार शुरुआत, जानें बुकिंग के बाद कब तक होगी डिलीवरी
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel