[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Krystal Integrated Services IPO के शेयरों का आज होगा अलॉटमेंट, चेक करें आपके खाते में आए कितने स्टॉक

Krystal Integrated Services IPO के शेयरों का आज होगा अलॉटमेंट, चेक करें आपके खाते में आए कितने स्टॉक

0
Krystal Integrated Services IPO के शेयरों का आज होगा अलॉटमेंट, चेक करें आपके खाते में आए कितने स्टॉक
SRM Contractors Limited IPO

Krystal Integrated Services IPO: सर्विस और सेक्योरिटी मैनेजमेंट से जुड़ी कंपनी क्रिस्टल इंटिग्रेटेड सर्विसेज के आईपीओ को बाजार में निवेशकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. आखिरी आईपीओ को 13.21 गुना सब्सक्राइब किया गया था. एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी के आईपीओ में 29,99,448 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 3,96,26,200 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं. इस दौरान गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को 43.90 गुना अभिदान मिला जबकि पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 7.33 गुना अभिदान मिला. वहीं खुदरा व्यक्तिगत निवेशक खंड को 3.31 गुना अभिदान मिला. आज कंपनी के द्वारा शेयरों का अलॉटमेंट किया जाने वाला है. जबकि, रिफंड का प्रोसेस कल यानी 20 मार्च को शुरु होने वाला है. इसी दिन शेयरों को निवेशकों के डीमैट खाते में अपडेट कर दिया जाएगा.

क्या है आईपीओ का डिटेल

आईपीओ में 175 करोड़ रुपये तक के नए शेयरों की पेशकश की गई है. इसमें 17,50,000 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल है. निर्गम के लिए 680-715 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया था. क्रिस्टल इंटिग्रेटेड ने पिछले सप्ताह एंकर निवेशकों से 90 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए थे. कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे.

Also Read: Aditya Birla Group की इस कंपनी के प्रोमोटर्स आज बेचेंगे शेयर, जानें मिनिममम प्राइस और डिटेल

रजिस्ट्रर्ड पोर्टल पर आवंटन की स्थिति कैसे जांचें

  • रजिस्ट्रर्ड पोर्टल पर जाएं. उपलब्ध लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको पांच लिंक देखने को मिलेंगे, जहां स्टेटस चेक किया जा सकता है.
  • किसी एक लिंक पर क्लिक करके, आईपीओ अनुभाग में ड्रॉपडाउन मेनू से जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का चयन करें.
  • आवंटन स्थिति की जांच करने के लिए तीन विकल्पों में से किसी एक का चयन करें, यानी आवेदन संख्या, डीमैट खाता या पैन.
  • यदि आपने पहला विकल्प चुना है, तो आवेदन संख्या और कैप्चा कोड टाइप करें, फिर ‘सबमिट’ पर क्लिक करें.
  • यदि आपने डीमैट खाता संख्या के माध्यम से स्थिति जांचने का विकल्प चुना है, तो इसे टाइप करें और ‘सबमिट’ पर क्लिक करने से पहले कैप्चा कोड दर्ज करें.
  • तीसरे विकल्प के लिए अपना पैन नंबर डालें और कैप्चा कोड टाइप करें. ‘सबमिट’ पर क्लिक करें.

बीएसई और एनएसई पर आवंटन स्थिति की जांच कैसे करें

  • बीएसई के लिए, आधिकारिक साइट https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx के अलॉटमेंट पेज पर जाएं. अब ‘इश्यू टाइप’ सेक्शन के तहत ‘इक्विटी’ चुनें. ‘इश्यू नेम’ के तहत ड्रॉपडाउन विकल्प से आईपीओ चुनें.
  • स्थिति जांचने के लिए अपना पैन या आवेदन नंबर दर्ज करें.
  • नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की वेबसाइट पर जाएं.
  • उसे साइन अप करने के लिए क्लिक करें’ विकल्प चुनें और अपने पैन के साथ खुद को पंजीकृत करें.
  • अब यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड के जरिए लॉगइन करें. खुलने वाले नए पेज पर अपना आईपीओ आवंटन स्थिति जांचें.

(डिस्‍क्‍लेमर: शेयर बाजार या आईपीओ में निवेश बाजार जोखिम के अंतर्गत है. किसी भी शेयर में निवेश से पहले अच्छे वित्तीय सलाहकार से पूरी जानकारी लें. हम किसी कंपनी में निवेश के लिए प्रेरित नहीं कर रहे हैं.)

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel