[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Kotak Flexicap Fund : जैसे चुनते हैं सही नेता, वैसे ही लॉन्ग-टर्म ग्रोथ के लिए चुनें सही म्यूचुअल फंड

Kotak Flexicap Fund : जैसे चुनते हैं सही नेता, वैसे ही लॉन्ग-टर्म ग्रोथ के लिए चुनें सही म्यूचुअल फंड

0
Kotak Flexicap Fund : जैसे चुनते हैं सही नेता, वैसे ही लॉन्ग-टर्म ग्रोथ के लिए चुनें सही म्यूचुअल फंड
Kotak Flexicap Fund

Kotak Flexicap Fund : जैसे ही भारत में चुनावों का माहौल गरमाने लगता है, हर तरफ चर्चा शुरू हो जाती है”किसे वोट दें? ” “कौन हमारे भविष्य के लिए सही है?” हम बहुत सोच-समझकर अपना नेता चुनते हैं क्योंकि हमें पता है कि एक गलत चुनाव अगले पांच साल भारी पड़ सकता है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए, कोटक म्यूचुअल फंड ने एक बहुत ही दिलचस्प कैंपेन शुरू किया है. कोटक फ्लेक्सी कैप फंड.

क्या है इस कैंपेन की खास बात?

कोटक म्यूचुअल फंड का यह कैंपेन हमें याद दिलाता है कि जितनी गंभीरता हम वोट देने में दिखाते हैं, उतनी ही गंभीरता हमें अपने निवेश (Investment) में भी दिखानी चाहिए. चुनाव में हम ऐसा नेता ढूंढते हैं जो हर परिस्थिति को संभाल सके, और कोटक फ्लेक्सी कैप फंड भी कुछ ऐसा ही है.

वीडियो में क्या है? कैंपेन के वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक नेताजी लंबे-चौड़े वादे कर रहे हैं. वहीं खड़े दो दोस्त बात करते हैं कि नेताजी के वादों का तो पता नहीं, लेकिन कोटक फ्लेक्सी कैप फंड ने पिछले 15 सालों से मार्केट के उतार-चढ़ाव को बखूबी संभाला है. मैसेज साफ है: वादों पर नहीं, परफॉरमेंस और भरोसे पर वोट दें!

कोटक फ्लेक्सी कैप फंड ही क्यों?

इस फंड को एक ‘ऑल-राउंडर’ खिलाड़ी की तरह डिजाइन किया गया है.

  • हर जगह मौजूदगी (Flexibility): यह फंड सिर्फ बड़ी कंपनियों (Large-cap) में ही नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर मिड-कौप और स्मॉल-कैप कंपनियों में भी पैसा लगाता है. मतलब, जहां ग्रोथ दिखेगी, फंड वहां मौजूद रहेगा.
  • अनुभव का साथ: यह फंड पिछले 15 सालों से मार्केट में है. इसने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, इसलिए इसे पता है कि मुश्किल वक्त में पोर्टफोलियो को कैसे संभालना है.
  • स्मार्ट मैनेजमेंट: कोटक की एक्सपर्ट टीम लगातार रिसर्च करती रहती है कि कब किस सेक्टर में पैसा डालना फायदेमंद होगा और कब वहां से निकलना सही है.

एक्सपर्ट्स का क्या कहना है?

कोटक महिंद्रा AMC के मैनेजिंग डायरेक्टर, निलेश शाह कहते हैं, “जैसे चुनाव में आपका एक वोट भविष्य तय करता है, वैसे ही निवेश में आपका एक सही फैसला वेल्थ (संपत्ति) बनाता है. बाजार में शोर बहुत होता है, लेकिन समझदार निवेशक वही है जो लॉन्ग-टर्म के फंडामेंटल्स पर टिके रहे.”

वहीं, मार्केटिंग हेड किंजल शाह का मानना है कि यह कैंपेन डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए लोगों को यह समझाने के लिए है कि निवेश सिर्फ पैसे बचाना नहीं, बल्कि सही ‘पार्टनर’ चुनना है. चाहे आप पहली बार निवेश कर रहे हों या पुराने खिलाड़ी हों, चुनाव का यह मौसम आपको याद दिला रहा है कि आपका भविष्य आपके फैसलों पर निर्भर है. तो इस बार सिर्फ देश के लिए ही नहीं, अपने सपनों के लिए भी सही ‘कैंडिडेट’ चुनें.

Also Read : स्विगी की सेल में 54% का उछाल, फिर क्यों गिरे कंपनी के शेयर? जानिए क्या हैं एक्सपर्ट्स की राय

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article Dhanbad News: धनबाद के पंचकर्म भवन विवाद में मरीज परेशान, अधिवक्ता-स्वास्थ्यकर्मी आमने-सामने, 40 मिनट ठप रही ओपीडी
Next article पटना मेट्रो का दायरा बढ़ेगा, फरवरी में मलाही पकड़ी तक पहुंचेगी, PMRC का बड़ा फैसला
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel