[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business कोलकाता में ‘Bumble’ डेट पड़ी 8500 की, कॉफी और हुक्का के बहाने ऐसे बुना गया ठगी का जाल

कोलकाता में ‘Bumble’ डेट पड़ी 8500 की, कॉफी और हुक्का के बहाने ऐसे बुना गया ठगी का जाल

0
कोलकाता में ‘Bumble’ डेट पड़ी 8500 की, कॉफी और हुक्का के बहाने ऐसे बुना गया ठगी का जाल
बंबल डेट पर गए युवक से वसूले 8500 रुपये (फोटो: @CountryGulshan)

Bumble Scam: कोलकाता के रानीकुठी से सामने आई एक घटना ने डेटिंग ऐप्स इस्तेमाल करने वालों के होश उड़ा दिए हैं. एक युवक, जो बंबल (Bumble) पर मिली अपनी ‘डेट’ से मिलने एक कैफे पहुँचा था, उसे क्या पता था कि वह प्यार के नहीं बल्कि ठगी के जाल में फंसने जा रहा है.

रानीकुठी का ‘कपल कैफे जोन’ बिल

युवक और युवती की मुलाकात बंबल पर हुई. युवती ने खुद रानीकुठी स्थित ‘कपल कैफे जोन’ (Couple Cafe Zone) जाने का सुझाव दिया. शुरुआत में सब कुछ सामान्य था—दो कप कॉफी और एक हुक्के के साथ बातचीत शुरू हुई. लेकिन असली झटका तब लगा जब बिल आया. महज दो कॉफी और एक हुक्के का बिल 8500 रुपये थमा दिया गया.

धमकी, दबाव और युवती का गायब होना

जब युवक ने बिल का विरोध किया, तो कैफे के स्टाफ ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और पैसे देने के लिए धमकाना शुरू कर दिया. चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस लड़की के भरोसे वह वहां पहुंचा था, वह बिल आने से पहले ही खिसक चुकी थी. चश्मदीदों और सोशल मीडिया दावों के मुताबिक, वह युवक को उसी मुसीबत में छोड़कर हंसते हुए बाहर निकल गई.

सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़

इस घटना के वायरल होते ही इंटरनेट पर कमेंट्स की झड़ी लग गई है एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “भाई ने कॉफी पी और 8500 का सब्सक्रिप्शन ले लिया, ये तो बंबल प्रीमियम से भी महंगा पड़ गया!” कोलकाता के एक स्थानीय निवासी ने चेतावनी देते हुए कहा, “हम सालों से इन ‘कपल जोन’ कैफे के बारे में आगाह कर रहे हैं. यह एक संगठित रैकेट है और वे पेशेवर तरीके से लोगों को निशाना बनाते हैं.”

डेटिंग स्कैम से कैसे बचें?

क्या करें?क्या न करें?
जगह खुद चुनें: हमेशा ऐसी जगह मिलें जहाँ आप पहले जा चुके हों या जो मशहूर हो।सामने वाले की पसंद पर न जाएं: अगर डेट किसी अनजान या छोटे कैफे पर जोर दे, तो सतर्क हो जाएं।
मेनू कार्ड चेक करें: ऑर्डर देने से पहले कीमतों पर नजर जरूर डालें।सुनसान जगह से बचें: ऐसे कैफे जो ‘कपल जोन’ या ‘प्राइवेट केबिन’ का दावा करते हैं, वे अक्सर संदिग्ध होते हैं।
डिजिटल पेमेंट: संदिग्ध लगने पर तुरंत बिल की रसीद मांगें और पुलिस को सूचना देने की बात कहें।अकेले न पड़ें: अगर स्टाफ दबाव बनाए, तो तुरंत अपने किसी दोस्त या परिवार को अपनी लोकेशन भेजें।

Also Read: कहीं आपका हेल्थ इंश्योरेंस भी तो नहीं है ‘आधा-अधूरा’? क्लेम के समय कंपनियां ऐसे करती हैं ‘खेल’

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article PF पर मिलेगा 8.25% ब्याज, पुराने इनऑपरेटिव खातों का झंझट अब खत्म
Next article वृषभ राशि के लोग क्यों होते हैं सबसे ज्यादा स्थिर और सफल? जानिए इनके स्वभाव की 15 छिपी हुई खासियतें
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel