[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Khan Sir Net Worth: Bihar के खान सर के पास कितनी है संपत्ति, कोचिंग पढ़ाकर खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य

Khan Sir Net Worth: Bihar के खान सर के पास कितनी है संपत्ति, कोचिंग पढ़ाकर खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य

0
Khan Sir Net Worth: Bihar के खान सर के पास कितनी है संपत्ति, कोचिंग पढ़ाकर खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य
Bihar के खान सर के पास कितनी है संपत्ति, कोचिंग पढ़ाकर खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य

Khan Sir Net Worth: खान सर का नाम शायद ही कोई न जानता हो. उनके पढ़ाने का अनोखा तरीका और मजाकिया अंदाज हर किसी का दिल जीत लेता है. उनकी सफलता और प्रसिद्धि के बावजूद उनका सरल स्वभाव और सहज व्यक्तित्व उनके चरित्र की गहराई को दर्शाता है. हालांकि एक सवाल जो अक्सर लोगों के मन में आता है कि कितना कमाते हैं खान सर.

Khan Sir का असली नाम और शुरुआती जीवन

खान सर का जन्म 1992 में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था. उनका असली नाम फैजल खान है. हालांकि उनका कोचिंग सेंटर पटना में स्थित है और उनकी बोली-भाषा सुनकर कई लोग उन्हें बिहार का समझते हैं.

गरीबी से लेकर सफलता तक का सफर

आज खान सर भले ही लाखों रुपये कमाते हों लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उनके पास पेंसिल खरीदने तक के पैसे नहीं थे. उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका बचपन बेहद गरीबी में बीता. इन्हीं संघर्षों ने उन्हें शिक्षा और पैसे का असली महत्व समझाया.

इंटरनेट और शिक्षा जगत में प्रभाव

खान सर का प्रभाव केवल ऑफलाइन कोचिंग तक सीमित नहीं है. उनका यूट्यूब चैनल लाखों छात्रों को न केवल शिक्षित करता है बल्कि प्रेरित भी करता है. उनकी कोचिंग क्लासेस ने हजारों छात्रों को उनके लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद की है.

Khan Sir की कमाई और संपत्ति

इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार खान सर हर महीने यूट्यूब से 10-12 लाख रुपये तक कमाते हैं. इसके अलावा, उनकी कुल संपत्ति लगभग 5 करोड़ रुपये आंकी गई है.

Khan Sir शिक्षा जगत में ऐतिहासिक पहचान

खान सर का नाम आज देश के सबसे अधिक कमाई करने वाले शिक्षकों में शुमार है. उन्हें “द कपिल शर्मा शो” जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर भी आमंत्रित किया जा चुका है. उनकी यह सफलता न केवल उनकी मेहनत का नतीजा है, बल्कि यह दिखाता है कि सीमित संसाधनों के बावजूद किस तरह मेहनत और लगन से बड़े मुकाम हासिल किए जा सकते हैं.

Also Read: Khan Sir लड़ेंगे बिहार विधानसभा का चुनाव! बोले- बड़े बदलाव की जरूरत 

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article बीडीओ ने बैंकर्स के साथ की बैठक, क्रेडिट कैंप लगाने का दिया निर्देश
Next article महापुरुषों की प्रतिमा स्थलों का होगा सौंदर्यीकरण, सड़कों पर डिवाइडर के साथ होगी लाइटिंग
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel