[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business कैटरीना कैफ के पास कितनी है संपत्ति, जानें, एक फिल्म का कितना लेती हैं पैसा

कैटरीना कैफ के पास कितनी है संपत्ति, जानें, एक फिल्म का कितना लेती हैं पैसा

0
कैटरीना कैफ के पास कितनी है संपत्ति, जानें, एक फिल्म का कितना लेती हैं पैसा
कैटरीना कैफ, फोटो- इंस्टाग्राम

Katrina Kaif Net Worth: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा कैटरीना कैफ ने अपने फिल्मी करियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं. हाल ही में, उन्होंने महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाई, जो उनकी आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक जुड़ाव को दर्शाता है. इसके साथ ही, उनकी संपत्ति और एक फिल्म के लिए ली जाने वाली फीस भी चर्चा का विषय बनी हुई है. आइए, जानते हैं कि बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा कैटरीना कैफ के पास कितनी संपत्ति है?

कैटरीना कैफ की कुल संपत्ति

फाइनेंशियल एक्सप्रेस के अनुसार, बॉलीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ की कुल संपत्ति लगभग 224 करोड़ रुपये है. यह संपत्ति फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट, स्टेज शो, और उनके खुद के ब्यूटी ब्रांड ‘Kay Beauty’ से होने वाली आमदनी से हासिल हुई है.

कैटरीना कैफ की फिल्मों से कमाई

कैटरीना कैफ बॉलीवुड की सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं. बॉलीवुड शादीज की रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक फिल्म के लिए करीब 10 से 12 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. हालांकि, बड़े बजट की फिल्मों में यह राशि बढ़कर 15 से 21 करोड़ रुपये तक हो सकती है.

ब्रांड एंडोर्समेंट और अन्य स्रोतों से आमदनी

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, कैटरीना कैफ फिल्मों के अलावा कई प्रमुख ब्रांड्स का विज्ञापन करती हैं. रिपोर्ट के अनुसार, वह प्रति ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए लगभग 6 से 7 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं.

कैटरीना कैफ की इंस्टाग्राम से होने वाली कमाई

फिल्मीबीट की रिपोर्ट के अनुसार, कैटरीना कैफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक प्रायोजित पोस्ट के लिए वह लगभग 1 करोड़ रुपये तक लेती हैं. इसके अलावा, 2019 में लॉन्च किया गया उनका ब्यूटी ब्रांड ‘Kay Beauty’ भी उनकी कमाई का महत्वपूर्ण स्रोर्स है, जिसकी सालाना आमदनी करीब 12 करोड़ रुपये है.

Premium Story: शेयर से इनकम पर लगने वाला है तगड़ा टैक्स, बहाना ऐसा कि आप कुछ बोल नहीं पाएंगे

कैटरीना कैफ की निजी संपत्तियां और निवेश

नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, कैटरीना कैफ ने अपनी संपत्ति का निवेश विभिन्न रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज में किया है. उनके पास मुंबई के बांद्रा में एक 3 बीएचके अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत करीब 8.20 करोड़ रुपये है. लोखंडवाला में लगभग 17 करोड़ रुपये की संपत्ति भी उनकी है. इसके अलावा, लंदन में भी उनका एक बंगला है, जिसकी कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये बताई जाती है.

Premium Story: Mughal Harem Stories : शाहजहां ने अपनी बेटी जहांआरा के प्रेमियों को दी थी रूह कंपाने वाली मौत

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article Girirdih News :सदर अस्पताल में मरीजों को नहीं मिल रहा है पीने का पानी, बाहर से खरीदा मजबूरी
Next article Jehanabad : स्कूल बस के अंदर छात्र ने फोड़ा पटाखा, झुलसा हाथ
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel