[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Jio Coin से करोड़पति बनने का शानदार तरीका, जानें पूरी जानकारी और निवेश के लाभ 

Jio Coin से करोड़पति बनने का शानदार तरीका, जानें पूरी जानकारी और निवेश के लाभ 

0
Jio Coin से करोड़पति बनने का शानदार तरीका, जानें पूरी जानकारी और निवेश के लाभ 
Jio Coin

Jio Coin: भारत और एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने ब्लॉकचेन और वेब3 टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए पॉलीगॉन लैब्स के साथ साझेदारी की है. इस पहल का उद्देश्य जियो के डिजिटल ऑफरिंग्स को और अधिक सशक्त बनाना है.

क्या है Jio Coin?

जियो कॉइन एक ब्लॉकचेन-आधारित रिवॉर्ड टोकन है, जिसे जियो के ऐप्स और सेवाओं जैसे MyJio, JioCinema आदि पर इंटरैक्शन के जरिए अर्जित किया जा सकता है. इसके अलावा, JioSphere ब्राउज़र का उपयोग करके इंटरनेट ब्राउज करने पर भी ये टोकन कमाए जा सकते हैं. ये टोकन उपयोगकर्ताओं के पॉलीगॉन वॉलेट में जमा किए जाएंगे. हालांकि, वर्तमान में ये टोकन न तो ट्रांसफर किए जा सकते हैं और न ही किसी बाजार में बेचे जा सकते हैं.

Jio Coin से कैसे करें कमाई?

जियो कॉइन को सीधे खरीदा नहीं जा सकता. इसे कमाने के लिए आपको JioSphere ब्राउज़र का उपयोग करना होगा.

  • अपने एंड्रॉयड या iOS डिवाइस पर JioSphere ब्राउज़र डाउनलोड करें.
  • जियो नंबर से साइन अप करें.
  • ब्राउज़र में प्रोफाइल आइकॉन पर क्लिक करके ‘Jio Coin Wallet’ ऑप्शन चुनें.
  • लॉगिन के बाद टोकन अर्जित करना शुरू करें.

Also Read: Neeraj Chopra Net Worth: गोल्डन बॉय Neeraj Chopra ने रचाई शादी, जानें उनकी नेट वर्थ और लग्जरी लाइफस्टाइल

जियो कॉइन की संभावित कीमत

अभी तक जियो कॉइन की कीमत का कोई आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी शुरुआती कीमत $0.5 (करीब ₹43.30) प्रति टोकन हो सकती है. इसके उपयोग और मांग बढ़ने के साथ इसकी कीमत में इजाफा होने की संभावना है.

क्या Jio Coin से बन सकते हैं करोड़पति?

सोशल मीडिया पर कई दावे किए जा रहे हैं कि जियो कॉइन भविष्य में मोबाइल रिचार्ज, शॉपिंग डिस्काउंट और ईंधन भुगतान जैसे लेनदेन में इस्तेमाल हो सकता है. हालांकि, रिलायंस ने अब तक इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. इसलिए किसी भी दावे पर पूरी तरह भरोसा करना सही नहीं होगा.

भारत में क्रिप्टोकरेंसी पर सरकार का रुख

भारत सरकार क्रिप्टोकरेंसी को वैध नहीं मानती है. क्रिप्टो से हुए लाभ पर 30% कर और 1% टीडीएस देना अनिवार्य है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी क्रिप्टोकरेंसी पर सरकार के सख्त रुख को स्पष्ट किया है.

Also Read: Rinku Singh New House: 500 गज में फैला ‘वीना पैलेस’, रिंकू सिंह का होटल जैसा नया आशियाना, कीमत है चौंकाने वाली

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article सचिन ने गाया गाना, बिंदास थिरके सुनील गावस्कर, दिग्गजों का जबरदस्त अंदाज, Video
Next article रांची में राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, डॉ रामदयाल मुंडा जनजातीय शोध संस्थान करेगा आयोजन
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel