[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Jio Coin: Ambani का Jio Coin लेकर आई बड़ी खबर, अब ज्यादा Coins, कमाई का फॉर्मूला हुआ आसान

Jio Coin: Ambani का Jio Coin लेकर आई बड़ी खबर, अब ज्यादा Coins, कमाई का फॉर्मूला हुआ आसान

0
Jio Coin: Ambani का Jio Coin लेकर आई बड़ी खबर, अब ज्यादा Coins, कमाई का फॉर्मूला हुआ आसान
इंटरनेट चलाइए और कमाइए Jio Coin! जानिए कैसे बन सकता है ये आपका डिजिटल एसेट और इनकम का जरिया

Reliance Industries की तरफ से भारत का देसी डिजिटल सिक्का यानी Jio Coin लॉन्च तो हो गया है, लेकिन अभी तक कंपनी ने इसके बारे में खुलकर कुछ नहीं बताया है. कोई बड़ा इवेंट नहीं, न ही कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस. बस एक साइलेंट एंट्री, जिससे लोग और भी ज़्यादा क्यूरियस हो गए हैं.

दरअसल, Mukesh Ambani की अगुवाई में Reliance की टेक कंपनी Jio Platforms ने Polygon Labs के साथ मिलकर भारत में Web3 टेक्नोलॉजी को लाने का प्लान तैयार किया है. इसके तहत JioCoin एक ब्लॉकचेन-बेस्ड रिवॉर्ड टोकन है जो यूज़र Jio की अलग-अलग ऐप्स यूज़ करके कमा सकते हैं — वो भी सिर्फ अपने इंडियन मोबाइल नंबर के ज़रिए.

Jio Coin की लेटेस्ट कीमत और Market Cap

Wallet Investor की रिपोर्ट के मुताबिक, 7 अप्रैल 2025 को एक JIO टोकन की कीमत ₹18.79 थी, कुल मार्केट कैप- ₹3.3 करोड़ (₹33,021,401)  और अवेलेबल सप्लाई 19 लाख से ज़्यादा टोकन (1,908,130) . 3 अप्रैल 2025 को रेट था ₹20.90 और मार्केट कैप ₹3.67 करोड़, यानी कि कुछ दिनों में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है.

Jio Coin का इस्तेमाल कहां-कहां

Jio Coin सिर्फ क्रिप्टो नहीं, ये Jio की डिजिटल इकोनॉमी का हिस्सा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Jio Coin का इस्तेमाल आप इन कामों में कर सकते हैं.

  • मोबाइल रिचार्ज में
  • JioMart पर डिस्काउंट्स में
  • ऑनलाइन शॉपिंग में
  • Jio Cinema में प्रीमियम कंटेंट एक्सेस करने में
  • यानि जो भी Jio का यूज़र है, उसके लिए ये एक तरह का रिवॉर्ड प्वाइंट बन गया है, लेकिन ब्लॉकचेन पर.

Jio Coin कैसे कमाएं – जानिए स्टेप बाय स्टेप तरीका

Jio Coin कमाना इतना ही आसान है जितना सुबह उठकर Instagram चेक करना

  • स्टेप 1: अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर JioSphere Browser डाउनलोड करें
  • स्टेप 2: Jio नंबर से साइन अप करें
  • स्टेप 3: Jio Coin Wallet एक्टिव करें
  • स्टेप 4: ब्राउज़र यूज़ करना शुरू करें और Coin कमाएं

यह प्रोसेस Android, iPhone, Windows और Mac – सभी प्लेटफॉर्म पर काम करता है.

Desi Crypto Revolution का हिस्सा बनिए

Jio Coin अभी भले ही शुरुआती स्टेज में हो, लेकिन इसका स्कोप बहुत बड़ा है. जब Ambani कुछ लेकर आते हैं, तो उसका स्केल भी बड़ा होता है. अभी तो बस शुरुआत है – आगे चलकर ये Coin ई-कॉमर्स, वीडियो स्ट्रीमिंग और डिजिटल पेमेंट्स की दुनिया में बड़ा रोल निभा सकता है. तो तैयार हो जाइए, क्योंकि भारत में अब क्रिप्टो भी ‘Jio’ हो गया है.

Also Read: TV वाला CID तो देखा, अब जानो असली CID ऑफिसर की सैलरी कितनी होती है

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article School Holiday: 21 दिन लगातार स्कूल बंद, देखें पूरी लिस्ट
Next article Box Office Report: 13वें दिन सिकंदर हिट हुई या फ्लॉप, सलमान खान की फिल्म ने अबतक कितने करोड़ का किया कलेक्शन
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel