[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business ट्रक मालिकों की बल्ले-बल्ले! साल की शुरुआत में किराये में जोरदार बढ़ोतरी

ट्रक मालिकों की बल्ले-बल्ले! साल की शुरुआत में किराये में जोरदार बढ़ोतरी

0
ट्रक मालिकों की बल्ले-बल्ले! साल की शुरुआत में किराये में जोरदार बढ़ोतरी
जनवरी में ट्रक किराए में बढ़ोतरी

Truck Fare Hike: देश के लाखों ट्रक मालिकों की साल की शुरुआत में ही बल्ले-बल्ले हो गई. जनवरी 2025 में भारत के प्रमुख रूटों पर ट्रक किराए में 4% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई. श्रीराम फाइनेंस की मंथली रिपोर्ट के अनुसार, सर्दियों में फलों और सब्जियों की बढ़ी हुई मांग और विनिर्माण क्षेत्र में तेजी इस वृद्धि के प्रमुख कारण हैं. जनवरी से मार्च की तिमाही आमतौर पर कृषि और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण होती है, जिससे ट्रांसपोर्ट सेक्टर में उछाल देखा गया.

इन रूटों पर ट्रक भाड़ा

  • दिल्ली-मुंबई-दिल्ली: 4%
  • मुंबई-कोलकाता-मुंबई: 3.7%
  • दिल्ली-हैदराबाद-दिल्ली और कोलकाता-गुवाहाटी-कोलकाता: 3.3%

ट्रक भाड़े की यह बढ़ोतरी लॉजिस्टिक्स सेक्टर के लिए सकारात्मक संकेत मानी जा रही है. सर्दियों के मौसम में फल, सब्जियों और अनाज की ढुलाई बढ़ने से परिवहन की मांग बढ़ी, जिससे ट्रक किराया बढ़ा.

किराए के साथ वाहनों की बिक्री में जबरदस्त उछाल

सबसे बड़ी बात यह है कि ट्रकों के किराए में बढ़ोतरी के साथ ही वाहनों की बिक्री में भी जबरदस्त उछाल देखा गया है. जनवरी में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई.

  • माल वाहकों की बिक्री: 41% वृद्धि
  • तिपहिया (माल वाहक) की बिक्री: 32% बढ़ी
  • यात्री बसों की बिक्री: 59% उछली
  • कृषि ट्रेलरों की बिक्री: 15% बढ़ी
  • मोटर कारों की बिक्री: 54% उछाल
  • दोपहिया वाहनों की बिक्री: 27% की बढ़ोतरी

इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में भी उछाल

इतना ही नहीं, ट्रकों के किराए में बढ़ोतरी के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में उछाल दर्ज किया गया है. जनवरी 2025 में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री में 21% की वृद्धि हुई. इसके साथ ही इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 16% बढ़ी.

इसे भी पढ़ें: Gautam Adani: नवविवाहित दिव्यांग महिलाओं को 10-10 लाख रुपये देंगे गौतम अदाणी, ‘मंगल सेवा’ की हुई शुरुआत

शीत लहर का प्रभाव

हालांकि, देश के कई हिस्सों में शीत लहर ने लॉजिस्टिक्स पर नकारात्मक असर डाला. अत्यधिक ठंड के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और सप्लाई चेन में कुछ बाधाएं आईं.

इसे भी पढ़ें: धोखेबाजी से फ्री में राशन लेने वाले हो जाएं सावधान! इनकम टैक्स करने जा रहा ये काम

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article Gaya News : सड़क दुर्घटना में घायल हुए दिल्ली के युवक की इलाज के दौरान मौत
Next article गुलनी कुशाहा गांव में श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel