[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business फॉर्म 16 से Tax में छूट का रास्ता आसान, जानिए कौन-कौन सी कटौतियां मिलती हैं

फॉर्म 16 से Tax में छूट का रास्ता आसान, जानिए कौन-कौन सी कटौतियां मिलती हैं

0
फॉर्म 16 से Tax में छूट का रास्ता आसान, जानिए कौन-कौन सी कटौतियां मिलती हैं
ITR Filling

ITR: यदि आप वेतनभोगी कर्मचारी हैं, तो फॉर्म 16 आपके लिए आयकर से जुड़ा एक बेहद अहम दस्तावेज है. यह प्रमाणपत्र नियोक्ता द्वारा उस वित्तीय वर्ष के लिए जारी किया जाता है, जिसमें आपकी आय पर टीडीएस (Tax Deducted at Source) काटा गया है. आयकर अधिनियम की धारा 203 के तहत जारी यह फॉर्म न केवल आपके वेतन का पूरा ब्योरा देता है, बल्कि टैक्स छूटों और कटौतियों की जानकारी भी स्पष्ट रूप से दर्शाता है.

क्या है फॉर्म 16?

फॉर्म 16 एक प्रकार का टीडीएस सर्टिफिकेट है, जिसे नियोक्ता कर्मचारियों को जारी करता है. यह प्रमाणित करता है कि आपकी आय पर जितना टैक्स काटा गया है, वह सरकार के पास जमा कर दिया गया है. इसका उपयोग आम तौर पर इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय किया जाता है.

फॉर्म 16 के दो हिस्से

भाग A

इस भाग में बुनियादी जानकारी शामिल होती है जैसे:

  • कर्मचारी और नियोक्ता का नाम एवं पता
  • पैन (PAN) और टैन (TAN) नंबर
  • वेतन से काटा गया कुल टीडीएस
  • टीडीएस जमा करने की तिथियाँ

भाग B

यह भाग आपके वेतन की विस्तृत गणना और कर में मिलने वाली छूट व कटौतियों का पूरा विवरण देता है:

  • वेतन का ब्रेकअप (बेसिक, HRA, भत्ते आदि)
  • सेक्शन 10 के तहत छूट (जैसे HRA, LTA)
  • धारा 80C, 80D, 80CCD आदि के तहत कटौतियाँ
  • कुल कर योग्य आय

एक से अधिक नौकरी करने पर क्या करें?

अगर आपने एक ही वित्तीय वर्ष में एक से अधिक नौकरियाँ की हैं, तो आपको प्रत्येक नियोक्ता से अलग-अलग फॉर्म 16 लेना होगा. ध्यान देने वाली बात यह है कि केवल तभी फॉर्म 16 जारी किया जाएगा, जब आपकी आय कर योग्य सीमा में हो और उस पर टीडीएस काटा गया हो.

फॉर्म 16 कब तक मिलता है? (ITR)

आयकर विभाग के निर्देशों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024–25 के लिए फॉर्म 16 जारी करने की अंतिम तिथि 15 जून 2025 थी. यदि कोई नियोक्ता समय पर फॉर्म 16 जारी नहीं करता, तो उस पर प्रति दिन ₹100 का जुर्माना लगाया जा सकता है.

Also Read: LIC में फिर होगी बड़ी हलचल, सरकार बेच सकती है हजारों करोड़ के शेयर

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article DU LLB Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने जारी किया एलएलबी कोर्स का शेड्यूल, यहां देखें
Next article Makhmali Roti Recipe: तवा रोटी से क्यों बेहतर है ये रोटी, जो हर सब्ज़ी के साथ लगे शानदार
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel