[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business ITR Filing : बिना फॉर्म 16 भी अब फाइल कर सकते हैं ITR, जानिए आसान तरीका

ITR Filing : बिना फॉर्म 16 भी अब फाइल कर सकते हैं ITR, जानिए आसान तरीका

0
ITR Filing : बिना फॉर्म 16 भी अब फाइल कर सकते हैं ITR, जानिए आसान तरीका
आईटीआर फाइलिंग की तारीख (File Photo)

ITR Filing: पहले के जमाने में जब कंपनियां अपने कर्मचारियों को सैलरी देती थीं, तो हर साल जून आते-आते एक “Form 16” का लिफाफा भी थमाया जाता था.पर अब वो दौर बीत चुका है.अब ITR यानी इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए ना तो आपको किसी प्रिंटेड फॉर्म 16 की ज़रूरत है, और ना ही इसे हाथ में लेकर इनकम टैक्स ऑफिस के चक्कर लगाने की.

डिजिटल दौर में फॉर्म 16 की भूमिका क्या है?

अब फॉर्म 16 डिजिटल मिलता है और सीधा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के TRACES पोर्टल से जेनरेट होता है.यानि इसका डेटा एकदम पक्का और भरोसेमंद होता है.इसमें आपकी साल भर की सैलरी, टैक्स कटौती (TDS) और जितने भी टैक्स-बचत वाले निवेश किए गए, उनकी पूरी जानकारी पहले से होती है. आमतौर पर कंपनियां 15 जून के बाद फॉर्म 16 जारी करती हैं, उसके बाद ही आप अपना ITR फाइल कर सकते हैं.

तरीका 1: अगर आपके पास फॉर्म 16 है, तो आप किसी भी भरोसेमंद टैक्स फाइलिंग प्लेटफॉर्म (जैसे ClearTax, TaxBuddy वगैरह) पर जाकर उसे अपलोड कर सकते हैं.ये प्लेटफॉर्म आपका पूरा डाटा पढ़कर कुछ ही मिनटों में रिटर्न भर देते हैं.हां, इसके लिए कुछ फीस लगती है.

तरीका 2: बिना फॉर्म 16 के ITR फाइल करें – बिल्कुल फ्री
अब सवाल उठता है कि अगर आपके पास फॉर्म 16 नहीं है, या आप फीस नहीं देना चाहते, तो क्या करें?

आप सीधे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ई-फाइलिंग वेबसाइट https://www.incometax.gov.in पर जाकर ITR भर सकते हैं — वो भी बिना किसी चार्ज के. बस लॉग-इन करें, अपना टैक्स रेजीम (पुराना या नया) चुनें, सही ITR फॉर्म सिलेक्ट करें, और स्टेप-बाय-स्टेप गाइड को फॉलो करें.ज़्यादातर डेटा पहले से ही भरा हुआ मिलेगा, जैसे कि सैलरी, TDS, बैंक इंटरेस्ट वगैरह.आपको बस उसे क्रॉस-चेक करना होगा — और यहां फॉर्म 16 मददगार साबित हो सकता है.

लेकिन ध्यान रहे…

अगर आपकी आमदनी कई स्रोतों से है जैसे कि फ्रीलांसिंग, किराया, शेयर बाजार या फिर विदेशी इनकम और आपको ITR फॉर्म या टैक्स कैलकुलेशन को समझने में दिक्कत होती है, तो किसी चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) या टैक्स प्रोफेशनल की मदद लेना ही बेहतर होगा.

Also Read :आज कितनी सस्ती हुई सोने की चमक? जानिए ताजा रेट

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article पटना के BN कॉलेज में बम धमाका से छात्र की मौत, एग्जाम देकर बाहर निकलते ही सिर पर फटा बम
Next article Ranchi Nagar Nigam Action: मोरहाबादी में देर रात चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने पर दुकानदारों का हंगामा
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel