[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business ITR: टैक्सपेयर्स को इनकम टैक्स रिटर्न भरना हुआ आसान, अब एक्सेल में मिलेगा आईटीआर-1 और आईटीआर-4 फॉर्म

ITR: टैक्सपेयर्स को इनकम टैक्स रिटर्न भरना हुआ आसान, अब एक्सेल में मिलेगा आईटीआर-1 और आईटीआर-4 फॉर्म

0
ITR: टैक्सपेयर्स को इनकम टैक्स रिटर्न भरना हुआ आसान, अब एक्सेल में मिलेगा आईटीआर-1 और आईटीआर-4 फॉर्म
ITR Filing Deadline

ITR: आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने वाले करदाताओं को इसके लिए फॉर्म भरना अब पहले से आसान हो गया है. आयकर विभाग ने करदाताओं की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. विभाग ने घोषणा की है कि आकलन वर्ष 2025-26 के लिए अब आईटीआर-1 और आईटीआर-4 फॉर्म एक्सेल फॉर्मेट में उपलब्ध हैं. इससे करदाता वित्तीय वर्ष 2024-25 की आय के आधार पर आयकर रिटर्न दाखिल कर सकेंगे.

आयकर विभाग की आधिकारिक घोषणा

आयकर विभाग ने अपने आधिकारिक एक्स (पहले के ट्विटर) हैंडल पर जानकारी दी है, “आकलन वर्ष 2025-26 के लिए आईटीआर-1 और आईटीआर-4 की एक्सेल सुविधा करदाताओं के लिए उपलब्ध है.” इससे करदाताओं को रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया और आसान हो जाएगी, खासकर उन लोगों के लिए जो ऑनलाइन पोर्टल की जगह ऑफलाइन भरने की सुविधा पसंद करते हैं.

आईटीआर-1 और आईटीआर-4 किसके लिए हैं?

आईटीआर-1 (सहज) और आईटीआर-4 (सुगम) फॉर्म उन व्यक्तियों, हिंदू अविभाजित परिवारों (HUFs), और फर्मों (सिवाय LLP के) के लिए होते हैं जिनकी सालाना आय 50 लाख रुपये तक है और जिन्हें खातों का ऑडिट नहीं करवाना होता है. इसमें वे लोग शामिल हैं, जिनकी आय वेतन, एक मकान संपत्ति, अन्य स्रोतों (जैसे ब्याज) या व्यवसाय से आती है.

15 सितंबर फाइल कर सकते हैं आईटीआर

इस साल सरकार ने आईटीआर-1 और आईटीआर-4 दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 कर दी है. इससे करदाताओं को तैयारी के लिए अधिक समय मिलेगा और वे बिना किसी जल्दबाजी के रिटर्न दाखिल कर सकेंगे.

दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ की जानकारी देना हुआ आसान

नए बदलावों के तहत अब सूचीबद्ध शेयरों से 1.25 लाख रुपये तक के दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ को आईटीआर-1 और आईटीआर-4 में भी दिखाया जा सकता है. पहले ऐसे लाभ को दिखाने के लिए करदाताओं को आईटीआर-2 भरना पड़ता था.

इसे भी पढ़ें: HUL MD Salary Hike: एचयूएल के एमडी की सैलरी 3.75% बढ़ी, 8.4% घट गए स्थायी कर्मचारी

किसके लिए फायदेमंद है एक्सेल फॉर्मेट

आयकर विभाग की यह पहल करदाताओं के लिए रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है. एक्सेल फॉर्मेट की सुविधा उन लोगों के लिए खास फायदेमंद है, जो ऑफलाइन काम करना पसंद करते हैं या बार-बार सेविंग का विकल्प चाहते हैं.

इसे भी पढ़ें: कौन हैं लीना गांधी तिवारी जिन्होंने मुंबई में खरीदा सबसे महंगा मकान? जानें उनकी संपत्ति

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article ऑपरेशन सिंदूर और हरियाली को समर्पित होगा फाइनल मुकाबला
Next article Ranchi News : आज भी वज्रपात के साथ रांची में हो सकती है बारिश
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel