[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business EMI लेट हुई और लीक होने लगीं प्राइवेट फोटो , Instant Digital Loan लेने से पहले जान लें पूरा सच

EMI लेट हुई और लीक होने लगीं प्राइवेट फोटो , Instant Digital Loan लेने से पहले जान लें पूरा सच

0
EMI लेट हुई और लीक होने लगीं प्राइवेट फोटो , Instant Digital Loan लेने से पहले जान लें पूरा सच
5 मिनट में मिलने वाला Digital Loan कहीं आपकी सबसे बड़ी गलती तो नहीं? जानिए पूरा सच (फोटो : Canva )

Instant Digital Loan : अचानक मेडिकल इमरजेंसी, क्रेडिट कार्ड का बिल, कार की मरम्मत या किसी दूसरी जरूरत के लिए कई लोग Instant Digital Loan Apps का सहारा लेते हैं.

कुछ ही मिनटों में खाते में पैसा आ जाता है, लेकिन कई मामलों में यही आसान दिखने वाला लोन बाद में बड़ी परेशानी बन जाता है. विशेषज्ञों का कहना है कि बिना पूरी जानकारी के डिजिटल लोन लेना आर्थिक, मानसिक और कानूनी परेशानियों का कारण बन सकता है. इसलिए किसी भी Loan App से पैसे लेने से पहले उसके नियम, ब्याज दर और कंपनी की वैधता जांचना बेहद जरूरी है.

दिल्ली की एक 28 वर्षीय महिला का अनुभव डिजिटल लोन के नाम पर बढ़ते उत्पीड़न की कड़वी सच्चाई को उजागर करता है. नौकरी छूटने के बाद आर्थिक तंगी से निपटने के लिए उसने एक लाख रुपये का डिजिटल लोन लिया था, लेकिन किस्तों में देरी होते ही उसे रिकवरी एजेंटों द्वारा किए जाने वाले भीषण मानसिक शोषण का सामना करना पड़ा.

ये एजेंट न केवल उसे लगातार फोन कर परेशान करते थे, बल्कि परिवार और पुरानी कंपनी को बदनाम करने की धमकियां देकर उसे डराते भी थे. अंततः इस डर से बचने के लिए उसे किसी तरह कर्ज चुकाना पड़ा, लेकिन यह अनुभव डरावना था.

यह मामला ‘एक्सपर्ट पैनल’ द्वारा 1000 लोगों पर किए गए उस सर्वेक्षण से पूरी तरह मेल खाता है, जिसमें 72% लोगों ने स्वीकार किया कि उन्हें लोन रिकवरी एजेंटों द्वारा प्रताड़ित किया गया है. भारत में डिजिटल लोन का चलन युवाओं के बीच तेजी से बढ़ रहा है.

पहली बार लोन लेने वाले लोगों में जनरेशन Z की हिस्सेदारी 41% है, जिनमें से अधिकांश स्मार्टफोन और गैजेट्स खरीदने के लिए कर्ज लेते हैं. वहीं, पर्सनल लोन लेने वालों में 45% मिलेनियल्स हैं, जो अपनी जीवनशैली से जुड़े खर्चों, घर की मरम्मत या छोटे व्यवसायों को शुरू करने के लिए इसका सहारा ले रहे हैं. आसान लोन की सुविधा ने युवाओं को कर्ज के जाल में उलझाने के साथ-साथ उनके लिए गंभीर मानसिक और सामाजिक तनाव भी पैदा कर दिया है.

Digital Loan इतना लोकप्रिय क्यों हो गया?

डिजिटल लोन तेजी से लोकप्रिय होने के कई कारण हैं.

  • कुछ ही मिनटों में लोन मिल जाना.
  • कम डॉक्यूमेंट की जरूरत.
  • पूरी प्रोसेस मोबाइल से पूरी हो जाती है.
  • छोटे खर्चों के लिए तुरंत पैसा उपलब्ध हो जाता है.

लेकिन यही तेजी कई बार लोगों को बिना शर्तें पढ़े लोन लेने के लिए प्रेरित कर देती है.

सबसे बड़ा खतरा कहां छिपा होता है ?

कई Loan Apps आवेदन के समय.

  • Contact List
  • Gallery
  • Location
  • Camera
  • Microphone
  • SMS
  • Social Media Access

जैसी कई परमिशन मांगते हैं.

अगर ग्राहक समय पर भुगतान नहीं कर पाता, तो कुछ अवैध या अनियमित ऐप्स इसी डेटा का गलत इस्तेमाल कर दबाव बनाने या डराने की कोशिश करते हैं.

रिकवरी एजेंट कैसे बनाते हैं दबाव?

कई शिकायतों में सामने आया है कि किस्त चूकने के बाद.

  • लगातार फोन कॉल किए जाते हैं.
  • बार-बार मैसेज भेजे जाते हैं.
  • परिवार या दोस्तों से संपर्क करने की धमकी दी जाती है.
  • मानसिक दबाव बनाया जाता है.

हालांकि सभी कंपनियां ऐसा नहीं करतीं. RBI से रेगुलेटेड बैंक और NBFC तय नियमों के तहत ही रिकवरी प्रक्रिया अपनाते हैं.

किन संकेतों से समझें कि Loan App सुरक्षित नहीं है?

  • यदि कोई ऐप बहुत कम समय में लोन चुकाने की शर्त रखे.
  • 25% से अधिक सालाना ब्याज वसूले.
  • भारी Processing Fee ले.
  • Contact List या निजी डेटा की अनावश्यक अनुमति मांगे.
  • RBI से अधिकृत बैंक या NBFC से जुड़ा न हो.
  • तो ऐसे ऐप से सावधान रहना चाहिए.

RBI से अधिकृत Loan App कैसे पहचानें?

लोन लेने से पहले.

Step 1 : देखें कि लोन देने वाली संस्था RBI से रेगुलेटेड बैंक या NBFC है या नहीं.
Step 2 : ब्याज दर, Processing Fee और सभी चार्ज लिखित रूप में पढ़ें.
Step 3 : App की Privacy Policy जरूर पढ़ें.
Step 4 : जरूरत से ज्यादा Permission मांगने वाले ऐप से बचें.
Step 5 : किसी भी शर्त को समझे बिना “Accept” न करें.

RBI से अधिकृत Loan App कैसे पहचानें?

लोन लेने से पहले.

Step 1 : देखें कि लोन देने वाली संस्था RBI से रेगुलेटेड बैंक या NBFC है या नहीं.
Step 2 : ब्याज दर, Processing Fee और सभी चार्ज लिखित रूप में पढ़ें.
Step 3 : App की Privacy Policy जरूर पढ़ें.
Step 4 : जरूरत से ज्यादा Permission मांगने वाले ऐप से बचें.
Step 5 : किसी भी शर्त को समझे बिना “Accept” न करें.

Also Read : पुरानी BS-IV कार स्क्रैप करने पर मिलेंगे ₹1 लाख तक, लेकिन पहले जान लें ये जरूरी शर्तें

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article सखुआ की टहनी: संताल हूल की अनूठी संचार प्रणाली
Next article भरत तिवारी एनकाउंटर : भोजपुर में बहुजन महापंचायत का ऐलान, आखिर क्यों वायरल हो रहा यह पोस्टर?
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel