[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar तो क्‍या ऐसे कर्मचारियों को निकालने की तैयारी कर रहा है इंफोसिस ? जानें क्‍या है मामला

तो क्‍या ऐसे कर्मचारियों को निकालने की तैयारी कर रहा है इंफोसिस ? जानें क्‍या है मामला

0
तो क्‍या ऐसे कर्मचारियों को निकालने की तैयारी कर रहा है इंफोसिस ? जानें क्‍या है मामला

Infosys warns Employees : यदि आप इंफोसिस के कर्मचारी हैं तो आगे की खबर आपको परेशान कर सकती है. दरअसल इंफोसिस ने अपने कर्मचारियों को एक मेल भेजा है जिसमें एक टर्म का यूज किया है ‘Moonlighting’. आइए आपको हम इस टर्म के बारे में बताते हैं. कंपनी की ओर से 12 सितंबर को भेजे गये इस मेल में कहा गया है कि आप इंफोसिस में काम करते हुए अपने किसी दूसरे व्‍यापार या अन्य वैसे काम नहीं कर सकते हैं जो नौकरी की श्रेणी में आता है. विप्रो के चेयरमैन रिशद प्रेमजी इसका जिक्र करते हुए इसे धोखाधड़ी बता चुके हैं.

क्‍या कहा गया है कंपनी के मेल में

इंफोसिस के एचआर के माध्‍यम से जो अपने कर्मचारियों को मेल भेजा गया है उसमें कहा गया है- याद रहे…NO TWO-TIMING – NO MOONLIGHTING (sic). इमेल के आगे की बात पर गौर करें तो कहा गया है कि सख्‍ती से साथ इसका पालन किया जाना चाहिए. दोहरे रोजगार से कंपनी प्रभावित होती है. आप कंपनी को दिये गये वक्‍त के दौरान दूसरा रोजगार यानी काम नहीं कर सकते हैं. कंपनी ने कहा है कि दोहरा रोजगार करने की अनुमति नहीं दी गयी है. कंपनी के हैंडबुक और कोड ऑफ कंडक्‍ट में इस बात का उल्लेख किया गया है.

कैसे कर्मचारियों को दी गयी चेतावनी

कंपनी ज्‍वाइन करने के वक्‍त कर्मचारियों के ऑफर लेटर में इस बात का साफ शब्‍दों में उल्लेख कर दिया जाता है. ऑफर लेटर में बता दिया जाता है कि कंपनी को बिना बताए कर्मचारी दूसरी जगह ना तो फुल आइम और ना ही हॉफ टाइम का जॉब कर सकता है. यदि कोई कर्मचारी इस बात को नहीं मानता तो उसे कंपनी निकाल भी सकती है. यह मेल खासकर वैसे कर्मचारियों के लिये है जो आईटी प्रोफेशनल के तौर पर कंपनी में कार्यरत हैं. ये कर्मचारी बिना कंपनी को बताये दूसरी जगह भी अपनी सेवा देते नजर आते हैं.

क्‍या खतरा है कंपनी को

इंफोसिस के मेल में आगे कहा गया है कि एक साथ दो जगह काम करने वाले कर्मचारियों से कंपनी को खतरा पैदा हो सकता है. इससे कंपनी के प्रोडक्टिविटी प्रभावित तो होगी ही, साथ में कर्मचारी के परफॉरमेंस पर भी असर होगा. कंपनी के डाटा को भी इससे खतरा है. यदि कोई दो जगह काम करता है तो कंपनी के कॉन्फिडेंशियल इनफार्मेशन लीक होने का खतरा है.

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article सलमान खान के शो बिग बॉस को ये एक्टर्स कर चुके रिजेक्ट, चौथा नाम जानकर हो जाएंगे हैरान
Next article Bareilly News: सरकारी जमीन कब्जाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी का वीडियो हुआ था वायरल
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel