[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business खाने-पीने और पर्सनल केयर सामान होंगे महंगे, कंपनियां बढ़ाएंगी दाम या घटाएंगी पैक साइज !

खाने-पीने और पर्सनल केयर सामान होंगे महंगे, कंपनियां बढ़ाएंगी दाम या घटाएंगी पैक साइज !

0
खाने-पीने और पर्सनल केयर सामान होंगे महंगे, कंपनियां बढ़ाएंगी दाम या घटाएंगी पैक साइज !
सांकेतिक तस्वीर ( फोटो: आई AI )

Inflation Alert : आने वाले दिनों में आपकी रसोई का बजट और घर के राशन का खर्च और अधिक बढ़ने वाला है. सिस्टेमैटिक्स रिसर्च (Systematix Research) की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, कच्चे माल (रॉ मटीरियल) की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी की वजह से रोजमर्रा के इस्तेमाल वाली जरूरी चीजें (FMCG और कंज्यूमर प्रोडक्ट्स) और महंगी हो सकती हैं.

कंपनियां लगातार इनपुट कॉस्ट (सामान बनाने की लागत) के दबाव में हैं. अपनी लागत की भरपाई करने के लिए कई बड़ी कंपनियों ने पिछले एक से दो महीनों में ही अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों में औसतन 3% से 7% तक की बढ़ोतरी कर भी दी है, क्योंकि उनकी रॉ मटीरियल बास्केट की कुल लागत करीब 10% तक बढ़ चुकी है.

पैकेट का वजन घटाने की तैयारी

लागत की इस भारी बढ़ोतरी से निपटने के लिए कंपनियां सिर्फ दाम ही नहीं बढ़ाएंगी, बल्कि ‘ग्रामेज कट’ (Grammage Cut) का रास्ता भी अपना सकती हैं. इसका मतलब यह है कि सामान की कीमत (जैसे ₹10 या ₹20 का पैकेट) तो वही रहेगी, लेकिन पैकेट के अंदर मिलने वाले सामान का वजन कम कर दिया जाएगा.

इन 3 चीजों के बढ़े दाम

रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) के तनाव ने सप्लाई चेन को नुकसान पहुंचाया है, जिससे कुछ खास चीजों की लागत बहुत तेजी से बढ़ी है.

Image 403
खाने-पीने और पर्सनल केयर सामान होंगे महंगे, कंपनियां बढ़ाएंगी दाम या घटाएंगी पैक साइज! 6
  • पैकेजिंग मटीरियल (HDPE) 56% महंगा: शैम्पू की बोतलें, तेल के डिब्बे, डिटर्जेंट कंटेनर और फ्लेक्सिबल पैकेट्स बनाने में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक (HDPE) की कीमतें 56% तक बढ़ गई हैं.
  • कच्चा तेल (Crude Oil) 32% उछला: अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 32% तक चढ़ चुकी हैं, जिससे ट्रांसपोर्टेशन और मैन्युफैक्चरिंग महंगी हो गई है.
  • पाम ऑयल (Palm Oil) 11% तेज: साबुन, बिस्कुट, नूडल्स और कई खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल होने वाले पाम ऑयल के दाम 11% बढ़ गए हैं.

अप्रैल में रिटेल महंगाई बढ़कर 3.48% पर पहुंची

देश में खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation) में भी लगातार बढ़त देखी जा रही है. खाने-पीने की चीजों के महंगे होने (फूड इन्फ्लेशन) के कारण ग्राफ ऊपर जा रहा है.

Eacc9D11 F0De 44A1 Bffd Ed9Eee408De9
खाने-पीने और पर्सनल केयर सामान होंगे महंगे, कंपनियां बढ़ाएंगी दाम या घटाएंगी पैक साइज! 7

पर्सनल केयर वाले सामान में सबसे ज्यादा आग (सेक्टरवार महंगाई दर)

Image 401
खाने-पीने और पर्सनल केयर सामान होंगे महंगे, कंपनियां बढ़ाएंगी दाम या घटाएंगी पैक साइज! 8

कंपनियों के मुनाफे पर असर, खपत घटने की आशंका

कच्चे माल की इस महंगाई का असर कंपनियों की सेहत पर भी दिख रहा है. मार्च तिमाही (Q4FY26) में बड़ी कंपनियों का ग्रॉस मार्जिन सालाना आधार पर 0.50% घटा है. रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि इस मौजूदा महंगाई का सबसे बड़ा असर वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही (H1FY27) में दिखाई देगा.

महंगाई इतनी ज्यादा है कि साल 2026-27 में कंपनियों का कुल मुनाफा प्रतिशत (मार्जिन) कम रहने की आशंका है. इसके अलावा, बढ़ती महंगाई के कारण आने वाले महीनों में कंजम्पशन वॉल्यूम (सामान की कुल खपत या बिक्री) पर भी बुरा असर पड़ सकता है.

एक्सपर्ट सलाह: ऐसे समय में क्या करें आम लोग?

Inflation Alert
खाने-पीने और पर्सनल केयर सामान होंगे महंगे, कंपनियां बढ़ाएंगी दाम या घटाएंगी पैक साइज! 9

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव के इस माहौल में आम जनता को अपने पर्सनल फाइनेंस को कैसे संभालना चाहिए, इस पर VCap Money के संस्थापक व सीईओ और मोतीलाल ओसवाल के एक्सक्लूसिव बिजनेस पार्टनर विकास आर. सहाय ने ‘प्रभात खबर’ से बात करते हुए महत्वपूर्ण सलाह दी है.

  • अनावश्यक खर्चों पर ब्रेक: “ऊर्जा (तेल-गैस) की कीमतों में लगातार तेजी का सीधा प्रभाव मध्यम वर्ग की बचत क्षमता पर पड़ेगा. इसलिए परिवारों को इस समय फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना चाहिए और एक अनुशासित वित्तीय योजना (Disciplined Financial Planning) बनानी चाहिए.”
  • इमरजेंसी फंड को करें मजबूत: “भविष्य की अनिश्चितताओं से निपटने के लिए अपने पास पर्याप्त आपातकालीन फंड (Emergency Fund) जरूर रखें.”
  • घबराकर फैसले न लें, SIP जारी रखें: “केवल अल्पकालिक (Short-term) बाजार के उतार-चढ़ाव को देखकर निवेश से जुड़े जल्दबाजी वाले निर्णय न लें. इसके बजाय एक डाइवर्सिफाइड इन्वेस्टमेंट अप्रोच (Diversified Investment Approach) रखें. म्यूचुअल फंड में की जाने वाली SIP आधारित निवेश और महंगाई को ध्यान में रखकर तय किए गए फाइनेंशियल गोल्स (Inflation-adjusted goals) पर विशेष ध्यान देना इस समय सबसे अधिक सुरक्षित रहेगा.”

Also Read: आम जनता की जेब पर पड़ेगा पश्चिम एशिया संकट का असर: क्रिसिल की चेतावनी, जल्द महंगे हो सकते हैं फ्रिज, टीवी और गाड़ियां

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article सहरसा में रामचरितमानस ज्ञान यज्ञ की तैयारी तेज
Next article 2026 Tata Tiago और Tiago EV लॉन्च: जानें नए फीचर्स, रेंज, कीमत समेत सारी डिटेल्स
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel