[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business इंडिगो का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें अब कितना लगेगा एक्स्ट्रा फ्यूल चार्ज?

इंडिगो का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें अब कितना लगेगा एक्स्ट्रा फ्यूल चार्ज?

0
इंडिगो का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें अब कितना लगेगा एक्स्ट्रा फ्यूल चार्ज?
इंडिगो एयरलाइन्स (Photo: ANI)

IndiGo Fuel Charge Hike: अगर आप आने वाले दिनों में कहीं घूमने या काम से बाहर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन, इंडिगो (IndiGo) ने अपने फ्यूल चार्ज (Fuel Charge) में भारी बढ़ोतरी कर दी है. ये नई दरें 2 अप्रैल 2026 से लागू हो चुकी हैं. कंपनी का कहना है कि विमान ईंधन (ATF) की कीमतों में अचानक आए उछाल की वजह से उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है.

कितना बढ़ गया है आपका टिकट का रेट?

ANI की रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू उड़ानों (Domestic Flights) के लिए अब आपको दूरी के हिसाब से एक्स्ट्रा पैसे देने होंगे. सरकार के दखल के बाद घरेलू रूट पर कीमतों में केवल 25% की ही बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम जनता को थोड़ी राहत मिली है. नया चार्ट कुछ इस तरह है:

  • 500 किमी तक: 275 रुपये
  • 501 से 1,000 किमी: 400 रुपये
  • 1,001 से 1,500 किमी: 600 रुपये
  • 1,501 से 2,000 किमी: 800 रुपये
  • 2,000 किमी से ज्यादा: 950 रुपये

विदेश जाना अब कितना महंगा होगा?

इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर फ्यूल की कीमतें दोगुनी से ज्यादा बढ़ गई हैं, जिसका सीधा असर आपके टिकट पर पड़ेगा. 

  • पड़ोसी देश: 500 किमी तक 900 रुपये और उससे ज्यादा पर 2,500 रुपये देने होंगे. 
  • खाड़ी देश और साउथईस्ट एशिया: 2,000 किमी तक 3,000 रुपये और उससे ज्यादा दूरी पर 5,000 रुपये का चार्ज लगेगा.
  • यूरोप और ब्रिटेन: यहां का सफर सबसे महंगा होगा, जहां आपको 10,000 रुपये तक का अतिरिक्त फ्यूल चार्ज देना पड़ सकता है. 

क्यों बढ़ानी पड़ी कीमतें?

एयरलाइन ने साफ किया है कि ग्लोबल मार्केट में तेल की कीमतें 130% तक बढ़ गई हैं. इंडिगो के मुताबिक, उड़ानों को सुचारू रूप से चलाने और बढ़ते ऑपरेटिंग खर्च को संभालने के लिए यह बदलाव जरूरी था.  हालांकि, कंपनी ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है और कहा है कि वे स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. 

ये भी पढ़ें: खाद की किल्लत पर सरकार का बयान: खरीफ सीजन के लिए स्टॉक है तैयार

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel