[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business 357 अंक उछला सेंसेक्स, 24,100 के पार पहुंचा निफ्टी, क्या शेयर बाजार अब भरेगा और लंबी उड़ान? 

357 अंक उछला सेंसेक्स, 24,100 के पार पहुंचा निफ्टी, क्या शेयर बाजार अब भरेगा और लंबी उड़ान? 

0
357 अंक उछला सेंसेक्स, 24,100 के पार पहुंचा निफ्टी, क्या शेयर बाजार अब भरेगा और लंबी उड़ान? 

Indian Stock Market 22 June 2026: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला. ग्लोबल मार्केटस से मिले पॉजिटिव संकेत और कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी ने इन्वेस्टर्स का भरोसा बढ़ाया. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 357 अंक से ज्यादा चढ़कर 77,160 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 24,106 के ऊपर कारोबार करता दिखा.

एक्स्पर्ट्स का मानना है कि फिलहाल बाजार का रुख पॉजिटिव बना हुआ है. हालांकि इन्वेस्टर्स को वैश्विक घटनाक्रम और तेल की कीमतों पर नजर बनाए रखने की जरूरत है. 

बाजार में तेजी की वजह क्या है?

बाजार को कई मोर्चों से सहारा मिला है.

  • अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट
  • रुपये में मजबूती
  • विदेशी इन्वेस्टर्स की खरीदारी
  • ग्लोबल मार्केटस से पॉजिटिव संकेत

ब्रेंट क्रूड का भाव 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आकर करीब 79.55 डॉलर पर पहुंच गया है. इससे भारत के लिए इम्पोर्ट कॉस्ट और महंगाई का दबाव कम होने की उम्मीद बढ़ी है. 

इन्वेस्टर्स के लिए कौन से लेवल अहम हैं?

एक्स्पर्ट्स के अनुसार निफ्टी के लिए 24,000 का लेवल बेहद महत्वपूर्ण बना हुआ है. जब तक निफ्टी इस लेवल के ऊपर बना रहता है, तब तक बाजार में तेजी की संभावना बरकरार रह सकती है. 

इंडेक्समौजूदा स्तरअहम सपोर्टप्रमुख रेजिस्टेंस
निफ्टी24,10624,000 / 23,90024,150-24,200
सेंसेक्स77,16076,500 / 76,200ऊपर की ओर मजबूती

एक्स्पर्ट्स का कहना है कि 24,200 के ऊपर मजबूत ब्रेकआउट मिलने पर निफ्टी 24,300 से 24,400 की ओर बढ़ सकता है. 

मिडकैप और स्मॉलकैप में क्यों बढ़ रही दिलचस्पी?

बाजार के जानकारों के मुताबिक इस समय इन्वेस्टर्स का रुझान मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की ओर बढ़ रहा है. इसकी मुख्य वजह इन कंपनियों में बेहतर कमाई की संभावना मानी जा रही है. वहीं बैंकिंग शेयरों को भी मजबूत माना जा रहा है. एक्स्पर्ट्स का कहना है कि बैंक निफ्टी में धीरे-धीरे इनवेस्टमेंट बढ़ाने की रणनीति अपनाई जा सकती है. 

आम इन्वेस्टर्स क्या करें?

एक्स्पर्ट्स फिलहाल “गिरावट पर खरीदारी और बढ़त पर मुनाफावसूली” की रणनीति अपनाने की सलाह दे रहे हैं. हालांकि जल्दबाजी में बड़े इनवेस्टमेंट करने के बजाय चरणबद्ध तरीके से इन्वेस्ट करना ज्यादा सुरक्षित माना जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: सोना ₹14,607 ग्राम तो चांदी ₹2,49,900 किलो, जानिए आपके शहर का हाल 

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel