[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business गर्मी की छुट्टियों से पहले रेलवे का तोहफा, अब इन सुपरफास्ट ट्रेनों का किराया होगा सस्ता

गर्मी की छुट्टियों से पहले रेलवे का तोहफा, अब इन सुपरफास्ट ट्रेनों का किराया होगा सस्ता

0
गर्मी की छुट्टियों से पहले रेलवे का तोहफा, अब इन  सुपरफास्ट ट्रेनों का किराया होगा सस्ता
Indian Railways

Indian Railways: गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने से पहले भारतीय रेलवे ने करोड़ों यात्रियों को एक बड़ा तोहफा दिया है. अप्रैल महीने से 10 प्रमुख ट्रेनों का किराया घटने जा रहा है. दरअसल, रेलवे ने इन ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का फैसला किया है, जिससे यात्रियों को अब सुपरफास्ट सरचार्ज नहीं देना होगा.

क्यों सस्ता हो रहा है टिकट?

काफी समय से यात्री इन ट्रेनों की औसत रफ्तार और अधिक स्टॉपेज को लेकर सुपरफास्ट चार्ज पर सवाल उठा रहे थे. रेलवे ने अब इन ट्रेनों को नॉर्मल एक्सप्रेस कैटेगरी में डालने का निर्णय लिया है. जैसे ही इन ट्रेनों से सुपरफास्ट का टैग हटेगा, टिकट की कीमत अपने आप कम हो जाएगी। साथ ही, इन ट्रेनों को नए नंबरों के साथ चलाया जाएगा.

इन 10 ट्रेनों के यात्रियों की होगी बचत

रेलवे के इस फैसले से मुख्य रूप से हावड़ा, प्रयागराज, देहरादून और जम्मूतवी रूट की ट्रेनों पर असर पड़ेगा:

  • विभूति एक्सप्रेस प्रयागराज रामबाग-हावड़ा (अप और डाउन)
  • नेताजी एक्सप्रेस हावड़ा-कालका (अप और डाउन)
  • उपासना एक्सप्रेस हावड़ा-देहरादून (अप और डाउन)
  • कुंभ एक्सप्रेस हावड़ा-देहरादून (अप और डाउन)
  • हिमगिरि एक्सप्रेस हावड़ा-जम्मूतवी (अप और डाउन)

इन रूटों पर मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

इस बदलाव का सबसे बड़ा लाभ उत्तर और पूर्वी भारत के बीच सफर करने वाले लोगों को मिलेगा. विशेषकर प्रयागराज, बनारस, पटना और हावड़ा जैसे स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर बोझ कम होगा. ज्यादा स्टॉपेज वाली इन ट्रेनों में अब यात्रियों को एक्सप्रेस किराए पर ही सफर करने की सुविधा मिलेगी, जो लंबी दूरी तय करने वाले परिवारों और स्टूडेंट्स के लिए बजट फ्रेंडली साबित होगा.

कब से लागू होंगी नई दरें?

रेलवे की यह नई किराया नीति 13 अप्रैल से 16 अप्रैल 2026 के बीच अलग-अलग चरणों में लागू की जाएगी. अप्रैल के मध्य से टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को कम हुआ किराया सिस्टम में दिखने लगेगा. उदाहरण के लिए, विभूति एक्सप्रेस (31 स्टॉपेज) और नेताजी एक्सप्रेस (38 स्टॉपेज) जैसी ट्रेनों में अब एक्स्ट्रा सरचार्ज देने की जरूरत नहीं होगी.

Also Read: विदेश से कितना सोना लाना है लीगल? जानें भारत सरकार के नए बैगेज नियम

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel