[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business भारत का ब्रिटेन के साथ ग्रेट ट्रेड डील, व्हिस्की और लग्जरी कारें होंगी सस्ती

भारत का ब्रिटेन के साथ ग्रेट ट्रेड डील, व्हिस्की और लग्जरी कारें होंगी सस्ती

0
भारत का ब्रिटेन के साथ ग्रेट ट्रेड डील, व्हिस्की और लग्जरी कारें होंगी सस्ती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (बाएं) और ब्रिटेन के पीएम केअर स्टार्मर.

Trade Deal: भारत और ब्रिटेन के बीच तीन वर्षों से जारी गहन बातचीत के बाद गुरुवार को ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर किए गए. यह समझौता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ. यह दोनों देशों के आर्थिक संबंधों में एक नई ऊर्जा का संचार करेगा. इस ऐतिहासिक ट्रेड डील की खासियत यह है कि ब्रिटेन से आयातित व्हिस्की और लग्जरी कारें सस्ती दरों पर मिलेंगी.

भारतीय निर्यातकों को मिलेगा बड़ा फायदा

एफटीए लागू होने पर भारत से ब्रिटेन को किए जाने वाले लगभग 99% निर्यात पर कोई शुल्क नहीं लगेगा. इससे खासकर वस्त्र, कृषि, रत्न-आभूषण, फार्मास्यूटिकल्स और इंजीनियरिंग सेक्टर के निर्यातकों को भारी राहत मिलेगी. भारतीय उत्पादों को ब्रिटिश बाजार में आसान और सस्ती पहुंच मिलेगी.

ब्रिटिश कंपनियों के लिए खुलेंगे भारतीय बाजार

इस समझौते से ब्रिटिश उत्पादों के लिए भारत का बाजार अधिक खुला और सुगम हो जाएगा. विशेष रूप से व्हिस्की, लग्जरी कारों और अन्य औद्योगिक उत्पादों को भारत में कम टैक्स और आसान नियमों के साथ बेचा जा सकेगा. इससे भारतीय उपभोक्ताओं को गुणवत्ता वाले विदेशी सामान सस्ती कीमतों पर उपलब्ध होंगे.

34 अरब डॉलर तक बढ़ेगा द्विपक्षीय व्यापार

सरकारी अधिकारियों का अनुमान है कि इस समझौते से भारत-ब्रिटेन के बीच सालाना द्विपक्षीय व्यापार में लगभग 34 अरब डॉलर की वृद्धि होगी. यह दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को मजबूती देने में सहायक होगा.

भारत को लगभग 100% व्यापार मूल्य पर शुल्क-मुक्त लाभ

एफटीए के तहत भारत को करीब 99 प्रतिशत उत्पाद श्रेणियों पर पूरी तरह शुल्क-मुक्त निर्यात की सुविधा मिलेगी. यह छूट भारत के कुल निर्यात मूल्य का लगभग 100% कवर करती है, जिससे देश की वैश्विक प्रतिस्पर्धा क्षमता में इजाफा होगा.

वैश्विक व्यापार में भारत की बड़ी छलांग

यह मुक्त व्यापार समझौता भारत की वैश्विक व्यापार रणनीति में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है. इससे भारत को न केवल व्यापारिक लाभ मिलेगा, बल्कि वैश्विक स्तर पर एक भरोसेमंद और आकर्षक व्यापारिक साझेदार के रूप में पहचान भी मजबूत होगी.

इसे भी पढ़ें: 8th Pay Commission पर जल्द आ सकती है बड़ी खबर, राज्यों के साथ बैठक कर रही सरकार

व्यापार समझौते के फायदे

  • आपसी व्यापार को बढ़ावा मिलेगा.
  • आयात-निर्यात को बढ़ावा मिलेगा.
  • ब्रिटेन से आयात होने वाली वस्तुएं सस्ती होंगी.
  • सीमा शुल्क से छूट मिलेगी.
  • भारत के निर्यात में वृद्धि होगी.
  • भारत में तेज आर्थिक विकास होगा.
  • उच्च प्रतिस्पर्धा से भारत को लाभ होगा.

इसे भी पढ़ें: Trade Deal: डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेड डील से कुछ एशियाई देशों को राहत, चीन को करना पड़ेगा इंतजार

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article BTech इंटीग्रेटेड प्रोग्राम क्या हैं? इस यूनिवर्सिटी में ‘नवदीक्षा 2025’ की शुरुआत से जानें
Next article उत्तर कोयल नहर से रोस्टर के अनुसार नहीं मिल रहा पानी
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel