[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business बजट से पहले शेयर मार्केट में बुल्स का तगड़ा कमबैक, भारत-EU ट्रेड डील ने निफ्टी में भरी जान

बजट से पहले शेयर मार्केट में बुल्स का तगड़ा कमबैक, भारत-EU ट्रेड डील ने निफ्टी में भरी जान

0
बजट से पहले शेयर मार्केट में बुल्स का तगड़ा कमबैक, भारत-EU ट्रेड डील ने निफ्टी में भरी जान
सांकेतिक

Share Market Outlook: शेयर बाजार में बुधवार का दिन खरीदारों के नाम रहा. भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील ने मार्केट का मूड ऐसा बदला कि आखिरी एक घंटे में निफ्टी ने रॉकेट जैसी रफ़्तार पकड़ ली. बजट की आहट के बीच विदेशी निवेशकों (FIIs) की वापसी ने भी यह इशारा कर दिया है कि बाजार अब करवट लेने को तैयार है.

निफ्टी में आखिरी वक्त की तूफानी तेजी

बुधवार को निफ्टी 167 अंकों की मजबूती के साथ 25,343 के स्तर पर बंद हुआ. दिलचस्प बात यह रही कि जब बाजार बंद होने में सिर्फ एक घंटा बचा था, तभी निफ्टी ने करीब 150 अंकों की छलांग लगाकर सबको चौंका दिया. इसे बजट से पहले की एक रणनीतिक तैयारी माना जा रहा है, जहां ट्रेडर्स अब तेजी के सौदे बना रहे हैं.

FIIs ने तोड़ा बिकवाली का सिलसिला

विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs), जो पिछले काफी समय से बाजार से पैसा निकाल रहे थे, अब खरीदारी के मूड में दिख रहे हैं. फरवरी सीरीज के पहले ही दिन उन्होंने कैश मार्केट में ₹480.26 करोड़ की शुद्ध खरीदारी की. 2 जनवरी 2026 के बाद पहली बार FIIs का यह ‘नेट बायर’ वाला रुख बाजार के लिए संजीवनी का काम कर सकता है.

शॉर्ट सेलिंग वालों की बढ़ी धड़कनें

बाजार में इस समय रिकॉर्ड शॉर्ट पोजीशन बनी हुई हैं. यानी कई लोगों ने बाजार गिरने पर दांव लगाया हुआ है. लेकिन जिस तरह से बाजार ऊपर जा रहा है, इन लोगों को अपना नुकसान कम करने के लिए मजबूरी में खरीदारी (Short Covering) करनी पड़ सकती है. अगर ऐसा हुआ, तो बजट से पहले ही निफ्टी नए रिकॉर्ड की तरफ बढ़ सकता है.

बजट और ग्लोबल टेंशन, क्या है आगे का प्लान?

जियो-पॉलिटिकल तनाव और ट्रेड टैरिफ की चिंताओं के बीच अब सारी उम्मीदें बजट पर टिकी हैं. बाजार को उम्मीद है कि सरकार खपत बढ़ाने के लिए कोई बड़ा ऐलान करेगी. अगर बजट उम्मीदों पर खरा उतरा, तो बुल्स का यह कंट्रोल और मजबूत होगा. वरना, FIIs दोबारा बिकवाली कर बाजार में अफरा-तफरी का माहौल भी बना सकते हैं.

Also Read: भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, टेक्सटाइल से लेकर IT तक, जानें भारतीय व्यापारियों की कैसे खुलेगी किस्मत

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel