[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business TRACES पोर्टल हुआ अपडेट, अब चुटकियों में सुलझेंगे TDS और TCS से जुड़े सारे काम

TRACES पोर्टल हुआ अपडेट, अब चुटकियों में सुलझेंगे TDS और TCS से जुड़े सारे काम

0
TRACES पोर्टल हुआ अपडेट, अब चुटकियों में सुलझेंगे TDS और TCS से जुड़े सारे काम
TRACES पोर्टल अपडेट (Photo: Freepik)

Updated TRACES Portal: आयकर विभाग ने टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत देते हुए अपने TRACES पोर्टल को पूरी तरह अपडेट कर दिया है. 1 अप्रैल 2025 से लागू हुए नए आयकर अधिनियम (Income-Tax Act, 2025) के साथ ही इस डिजिटल प्लेटफॉर्म को भी नया रूप दिया गया है. इसका मुख्य उद्देश्य कागजी कार्यवाही को कम करना और टैक्स प्रक्रिया को ट्रांसपेरेंट बनाना है.

क्या बदला है नए पोर्टल में?

CNBCTV 18 की रिपोर्ट के अनुसार, नए पोर्टल को ‘सिंगल-विंडो’ इंटरफेस के तौर पर डिजाइन किया गया है. अब आपको TDS और TCS से जुड़े कामों के लिए अलग-अलग जगह भटकने की जरूरत नहीं होगी. पुराने लिंक पर जाने वाले यूजर्स अब सीधे नए पोर्टल पर पहुंच जाएंगे. साथ ही, विदेशी नागरिकों (Non-residents) के लिए एक अलग पोर्टल की व्यवस्था की गई है ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो.

कौन से नए फॉर्म भरने होंगे?

सरकार ने पुराने TDS रिटर्न फॉर्म्स को बदलकर प्रक्रिया को आसान कर दिया है. अब Form 24Q की जगह Form 138 (सैलरी और पेंशन के लिए) और Form 26Q की जगह Form 140 (किराया, कमीशन और प्रोफेशनल फीस के लिए) का इस्तेमाल होगा. ये फॉर्म हर तिमाही (Quarterly) भरे जाएंगे, जिससे डेटा मैचिंग आसान होगी और रिफंड जल्दी मिलेगा. 

प्रॉपर्टी खरीदने वालों के लिए क्या नियम हैं?

अगर आप घर या जमीन खरीद रहे हैं, तो TDS जमा करने का तरीका पहले जैसा ही रहेगा. खरीदारों को इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाकर Form 26QB ही भरना होगा. हालांकि, पेमेंट के बाद सर्टिफिकेट डाउनलोड करने या सुधार (Correction) करने के लिए आपको नए TRACES पोर्टल की मदद लेनी होगी.

‘टैक्स ईयर’ से क्या होगा फायदा?

अब तक लोग ‘असेसमेंट ईयर’ और ‘प्रीवियस ईयर’ के चक्कर में उलझ जाते थे. नए सिस्टम में इसे खत्म कर सिर्फ एक “Tax Year” की अवधारणा पेश की गई है. इसके अलावा, विदेश यात्रा, पढ़ाई और इलाज के लिए भेजे जाने वाले पैसों पर TCS की दर घटाकर 2% कर दी गई है, जो आम जनता के लिए बड़ी बचत है. 

ये भी पढ़ें: तिजोरी में रखा है लिमिट से ज्यादा सोना, कहीं न बन जाए भारी जुर्माने की वजह

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel