[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business PNR Status Check: यात्रा के दिन बदली ट्रेन टाइमिंग या सीट? जानिए क्यों जरूरी है बार-बार PNR चेक करना

PNR Status Check: यात्रा के दिन बदली ट्रेन टाइमिंग या सीट? जानिए क्यों जरूरी है बार-बार PNR चेक करना

0
PNR Status Check: यात्रा के दिन बदली ट्रेन टाइमिंग या सीट? जानिए क्यों जरूरी है बार-बार PNR चेक करना
PNR Status Check

PNR Status Check: ट्रेन यात्रा में कई काम होते हैं. टिकट बुक कराना, पैकिंग करना, टाइम टेबल के अनुसार शेड्यूल बनाना और सबसे अहम सीट कन्फर्म कराना. अक्सर भीड़भाड़ वाले सीजन में या लोकप्रिय रूट्स पर बुकिंग के बाद भी टिकट वेटिंग लिस्ट या RAC (रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन) में चला जाता है. ऐसे में PNR स्टेटस चेक करना बेहद जरूरी हो जाता है.

यह जरूरी नहीं कि एक बार कन्फर्मेशन मिल जाने के बाद सब कुछ फिक्स हो. कई बार यात्रा के नजदीक तारीख आते-आते कोच नंबर, सीट नंबर या शेड्यूल में बदलाव हो सकते हैं. अगर आप परिवार के साथ जा रहे हैं या आपके पास बहुत टाइट शेड्यूल है, तो समय-समय पर PNR चेक करने से आपकी यात्रा आरामदायक और बिना किसी टेंशन के पूरी होगी.

PNR स्टेटस चेक करने के आसान तरीके

PNR चेक करना अब बेहद आसान हो गया है. आइये जानते हैं कैसे आप कुछ सरल तरीकों से अपडेटेड रह सकते हैं.

  • ऑफलाइन SMS के जरिये PNR स्टेटस पाएं: अगर आपके फोन में इंटरनेट नहीं है या आप लो नेटवर्क एरिया में सफर कर रहे हैं, तो भी SMS के जरिए PNR चेक किया जा सकता है. अपने 10 अंकों वाले PNR नंबर को रेलवे के निर्धारित नंबर पर SMS भेजकर आप स्टेटस जान सकते हैं. यह तरीका बुजुर्ग यात्रियों के लिए भी बेहद कारगर है.
  • मोबाइल ऐप्स का इस्तेमाल करें: आजकल ज्यादातर लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं. कई ट्रेवल ऐप्स (जैसे IRCTC Rail Connect, MakeMyTrip, Paytm आदि) के जरिए आप रियल टाइम में PNR स्टेटस जान सकते हैं. ये ऐप्स आपको बदलाव की तुरंत नोटिफिकेशन भी भेजते हैं.
  • रेलवे स्टेशन के काउंटर से जानकारी लें: अगर आप तकनीक में ज्यादा सहज नहीं हैं तो स्टेशन के टिकट काउंटर पर जाकर भी PNR स्टेटस चेक कर सकते हैं. बस PNR नंबर बताना होता है, कर्मचारी आपको ताजा जानकारी दे देंगे.
  • ईमेल कन्फर्मेशन में लिंक का इस्तेमाल करें: अगर आपने ऑनलाइन टिकट बुक किया है, तो आपके रजिस्टर्ड ईमेल पर एक कन्फर्मेशन मेल आती है. उसमें अक्सर एक डायरेक्ट लिंक भी होती है, जिससे आप आसानी से अपने टिकट का स्टेटस चेक कर सकते हैं.
  • आधिकारिक वेबसाइट पर देखें डिटेल: IRCTC या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से भी आप पक्की जानकारी ले सकते हैं. यहां आपको सीट, कोच, बर्थ, ट्रेन नंबर, स्टेशन डिटेल और प्लेटफॉर्म की जानकारी तक मिल जाती है. लैपटॉप या कंप्यूटर से यह तरीका सबसे विश्वसनीय माना जाता है.
  • बुकिंग हिस्ट्री में स्टेटस सेव करके रखें: अगर आप बार-बार यात्रा करते हैं तो अपने ऐप या वेबसाइट पर अकाउंट में लॉगिन करके बुकिंग हिस्ट्री में PNR सेव करके रखें. इससे आपको बार-बार सर्च नहीं करना पड़ेगा और पुराने व आगामी टिकट की जानकारी एक ही जगह मिलेगी.

अब कई ऐप्स में ‘Train Running Status’ फीचर भी मिलता है, जिससे आप ट्रेन के रियल टाइम मूवमेंट को भी देख सकते हैं. इससे आप यह भी जान सकते हैं कि आपकी ट्रेन देरी से चल रही है या समय से.

Also Read: अप्रैल 2025 में EPFO में 19.19% ज्यादा सदस्य फिर से जुड़े, बदली नौकरी के बाद फिर से शुरू किया योगदान

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article Bihar: स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ जन सुराज का हल्ला बोल, पटना में जोरदार प्रदर्शन
Next article झारखंड के सुदूर गांवों में पर्दे से बाहर निकलकर आत्मनिर्भरता की कहानियां लिख रहीं महिलायें
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel