[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business बिना रिस्क के पाएं 5 लाख रुपए का ब्याज, जानें कितना करना होगा इन्वेस्टमेंट

बिना रिस्क के पाएं 5 लाख रुपए का ब्याज, जानें कितना करना होगा इन्वेस्टमेंट

0
बिना रिस्क के पाएं 5 लाख रुपए का ब्याज, जानें कितना करना होगा इन्वेस्टमेंट
Post Office RD Scheme

Post Office RD Scheme: क्या आप किसी ऐसी जगह पैसा लगाना चाहते हैं जहां डूबने का कोई डर न हो और रिटर्न भी तगड़ा मिले? भारतीय डाक विभाग (Post Office) की रेकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम इन दिनों निवेशकों की पहली पसंद बनी हुई है. इसे जीरो रिस्क इन्वेस्टमेंट कहा जाता है क्योंकि इसकी गारंटी सीधे सरकार देती है.

मात्र 100 रुपए से शुरुआत, फायदे अनेक

इस सरकारी स्कीम की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें निवेश के लिए आपको बहुत बड़ी रकम की जरूरत नहीं है. आप सिर्फ 100 रुपये महीना बचाकर भी अपना भविष्य संवार सकते हैं. 18 साल से ऊपर का कोई भी व्यक्ति अपने नजदीकी डाकघर में जाकर यह खाता खुलवा सकता है.

6.7% ब्याज और 10 साल का जादू

फिलहाल सरकार इस स्कीम पर 6.7% की सालाना ब्याज दर दे रही है. यह स्कीम 5 साल के लिए होती है, लेकिन अगर आप इसे 5 साल और बढ़ा देते हैं , तो कंपाउंडिंग की ताकत से आपका पैसा तेजी से बढ़ता है.

संकट के समय काम आएगा सस्ता लोन

पोस्ट ऑफिस आरडी सिर्फ बचत नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर सहारा भी देती है:

  • अगर आपका खाता 1 साल तक चला है, तो आप अपनी जमा राशि का 50% लोन ले सकते हैं.
  • लोन पर ब्याज दर मात्र 2% होती है.
  • अगर आप 5 साल तक इंतज़ार नहीं कर सकते, तो 3 साल बाद ‘प्री-मैच्योर क्लोजर’ का विकल्प भी मिलता है.

जानिए कितना करना होगा इन्वेस्टमेंट

अगर आप अनुशासित होकर निवेश करते हैं, तो देखिए कैसे छोटी सी बचत बड़ा फंड बनती है:

  • महीने का कुल 10,000 रुपए का इन्वेस्टमेंट
  • आप 6 लाख रुपए जमा करेंगे और आपको 7.13 लाख रुपए मिलेंगे.
  • आपकी कुल जमा राशि 12 लाख रुपए होगी, लेकिन इस पर ब्याज ही 5,08,546 रुपए बन जाएगा.
  • 10 साल बाद आपके हाथ में कुल 17,08,546 रुपए की भारी-भरकम राशि होगी.

Also Read: ओला-उबर को टक्कर देने आ रही भारत टैक्सी, जानें यात्रियों को क्या मिलेगा फायदा

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel