[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business घर बैठे राशन कार्ड ई-केवाईसी करना हुआ बहुत आसान, जानिए पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप

घर बैठे राशन कार्ड ई-केवाईसी करना हुआ बहुत आसान, जानिए पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप

0
घर बैठे राशन कार्ड ई-केवाईसी करना हुआ बहुत आसान, जानिए पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप
Ration Card e-KYC

Ration Card e-KYC: भारत में एक बड़ी आबादी सरकारी राशन योजना का लाभ उठाती है. सरकार का मुख्य उद्देश्य यह है कि राशन केवल उन्हीं लोगों तक पहुंचे जो इसके असली हकदार हैं. इसी पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए अब सभी राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) कराना अनिवार्य कर दिया गया है.

क्यों जरूरी है e-KYC?

सरकार अपने डेटा को समय-समय पर फिल्टर करती है ताकि फर्जीवाड़े को रोका जा सके. ई-केवाईसी से यह पुख्ता हो जाता है कि राशन लेने वाला व्यक्ति जीवित है और वही असली लाभार्थी है. इससे सिस्टम से फर्जी या डुप्लीकेट नाम हटाने में मदद मिलती है. अब नए नियमों के तहत हर 5 साल में एक बार इसे अपडेट करना जरूरी होगा.

मोबाइल से केवाईसी करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

अब आपको लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है, आप अपने स्मार्टफोन से ही यह काम कर सकते हैं:

  • सबसे पहले अपने फोन में Mera KYC और Aadhaar FaceRD ऐप इंस्टॉल करें.
  • ऐप खोलकर अपनी लोकेशन की जानकारी दें, फिर अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें.
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे भरकर आगे बढ़ें.
  • स्क्रीन पर Face e-KYC का विकल्प चुनें. आपके फोन का कैमरा खुलेगा, जिससे आपको अपना चेहरा स्कैन करना होगा.
  • फोटो कैप्चर होने के बाद सबमिट बटन दबाते ही आपकी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

कैसे चेक करें अपना स्टेटस?

केवाईसी हुई या नहीं, यह जानने के लिए Mera KYC ऐप पर जाकर आधार नंबर से लॉग-इन करें. अगर वहां Y लिखा है, तो आपकी केवाईसी पूरी हो चुकी है. यदि N’दिख रहा है, तो आपको इसे दोबारा करना होगा.

ऑफलाइन सुविधा भी है मौजूद

अगर आप तकनीक के साथ सहज नहीं हैं, तो चिंता की बात नहीं है. आप अपने नजदीकी राशन की दुकान या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर अपना आधार कार्ड और राशन कार्ड दिखाकर भी वेरिफिकेशन करवा सकते हैं.

Also Read: घर बैठे मोबाइल से कैसे चेक करें PF बैलेंस? अपनाएं ये 4 स्मार्ट तरीके

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel